वॉट्सऐप पर आया आपत्तिजनक मैसेज, डिफॉल्ट एडमिन पांच महीने से जेल में

वॉट्सऐप ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज आने पर पांच महीने से जेल में

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले का एक युवक जुनैद बीते पांच माह से जेल में हैं। इसकी वजह वॉट्सऐप पर आया एक आपत्तिजनक मैसेज है। 21 साल का ये युवक एक वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल था। युवक के परिजनों का कहना है कि गलत मैसेज भेजने के बाद ऐडमिन ने ग्रुप छोड़ दिया और 21 साल के युवक को एडमिन बना दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीते पांच माह से युवक जेल में है।

बीएससी का छात्र है जुनैद

बीएससी का छात्र है जुनैद

राजगढ़ के तालेन कस्बे में रहने वाला जुनैद बीएससी का छात्र है। जुनैद को पुलिस ने 14 फरवरी को आईटी एक्ट और आईपीसी के सेक्शन 124 ए के तहत गिरफ्तार किया था। वो उस वॉट्सऐप एप ग्रुप का हिस्सा था जिसमें आपत्तिजनक मैसेज फॉरवर्ड किया गया। स्थानीय लोगों ने इस मैसेज को लेकर थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस के मुताबिक जब केस आया तब जुनैद वॉट्सऐप ग्रुप का एडमिन था, ऐसे में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

जेल में होने के कारण छूटी परीक्षा

जेल में होने के कारण छूटी परीक्षा

जुनैद के परिवार के लोगों का कहना है कि वो उस ग्रुप से जुड़ा जरूर था पर जब पोस्ट शेयर की गई तब वो एडमिन नहीं था। परिजनों ने बताया है कि उस पर लोगों को भड़काने का आरोप लगा, जिसके चलते वो अपनी बीएससी की परीक्षा भी नहीं दे पाया। देशद्रोह का मामला होने की वजह से कोर्ट ने भी जुनैद को जमानत देने से इनकार कर दिया और इस वजह से उसकी परीक्षा छूट गई।

पुलिस ने कहा अब कोर्ट को दें सबूत

पुलिस ने कहा अब कोर्ट को दें सबूत

राजगढ़ पुलिस का कहना है कि जुनैद के परिवार वालों ने पहले ये बात नहीं बताई कि मैसेज जब भेजा गया तब वो एडमिन नहीं था। कोर्ट में चालान पेश करने के बाद उसके परिवार के लोगों ने बताया है कि वो डिफॉल्ट एडमिन था। एसपी ने कहा है कि पुलिस चालान पेश कर चुकी इस बारे में उन्हें कोर्ट के सामने सबूत रखने चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+