भारत समेत दुनिया भर में 1 घंटे तक ठप रही WhatsApp मैसेंजर App की सर्विस

क्या आपने नॉटिस किया है कि आपका वॉट्सऐप डाउन हो गया है। किसी बड़ी तकनीकि गड़बड़ी के कारण वाट्सएप पूरी तरह से डाउन हो गया था। करीब एक घंटे बाद फिर से सर्विस में आया।

whatsapp down in India

नई दिल्ली। क्या आपने नॉटिस किया है कि आपका वॉट्सऐप डाउन हो गया है। किसी बड़ी तकनीकि गड़बड़ी के कारण वाट्सएप पूरी तरह से डाउन हो गया था। करीब एक घंटे बाद फिर से सर्विस में आया। वॉट्सऐप डाउन के दौरान ना तो मेसेज सेंड हो रहे थे और ना ही रिसिव। वॉट्सऐप सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में वॉट्सएप डाउन हुआ।

भारत में गुरूवार रात करीब 11.45 मिनट पर वॉट्सएप डाउन हुआ है, जिससे ना मैसेज सेंड हुए और ना ही रिसिव। वॉट्सऐप भारत के अलावा इटली, चिली, रोमानिया, मैक्सिको, रूस, स्पेन, ब्राजील, फ्रांस, अमेरिका, हॉलैंड, अर्जेंटीना और जर्मनी समेत कई देशों में वॉट्सऐप करीब एक घंटे के लिए ठप हो गया।

दुनिया भर में आई इस समस्या के बाद वॉट्सऐप के प्रवक्ता ने कहा कि दुनिया भर के व्हाट्सऐप यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं और जल्द से जल्द इस समस्या को ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+