WhatsApp पर आया 'Voice Message' का नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

नई दिल्‍ली। मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने हाल ही में कई नए फीचर्स ऐड किए हैं और अब इसका अगला बीटा अपडेट रोल आउट किया गया है। इस अपडेट में बीटा यूजर्स को 'कंसेकिटिव वॉइस मेसेजेस' नाम का नया फीचर दिया गया है। ऐंड्रॉयड बीटा ऐप को वर्जन 2.19.86 पर अपडेट करने वाले यूजर्स को इस नए फीचर के अलावा पहले से मौजूद पिक्चर-इन-पिक्चर (PIP) मोड में बी सुधार देखने को मिला है। पीआईपी में किए गए सुधार फिलहाल बाई-डिफॉल्ट डिसेबल हैं, लेकिन पूरी तरह रेडी होने पर अगले अपडेट में इसे भी लाए जाने की उम्मीद की जा रही है।

WhatsApp पर आया Voice Message का नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट मुताबिक वॉट्सऐप पर भेजे गए ऑडियो मैसेजेज़ को रिसीवर लगातार सुन सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर आपको वॉट्सऐप पर एक साथ तीन वॉयस नोट्स(Voice Notes) आते हैं तो उसे एक-एक करके प्ले नहीं करना पड़ेगा, बल्कि एक के खत्म होने के बाद दूसरा वॉयस मैसेज अपने आप प्ले हो जाएगा।

Andrid Police ने बताया कि ये फीचर खासतौर पर उनके बहुत काम आएगा, जिनकी चैट में लोग बात करने के लिए लंबे मैसेज नहीं बल्कि छोटे-छोटे Voice Notes भेजते हैं। जानकारी के मुताबिक ये फीचर वॉट्सऐप के बीटा वर्जन 2.19.86 के लिए उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले WABetaInfo ने पिछले साल नवंबर में ट्वीट कर वॉयस नोट के इस अपडेट के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें बताया गया था कि इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+