Whatsapp ला रहा है नया फीचर,टॉप पर दिखेगी पसंदीदा चैट

व्हाट्सएप के बीटा वर्जन 2.17.163 में ये नया फीचर दिया गया है. इसके जरिए ना सिर्फ पर्सनल चैट बल्कि ग्रुप चैट को भी पिन टू टॉप किया जा सकता है।

नई दिल्ली। मैसेजिंग एप व्हाट्सप अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर जल्द लाने वाला है. इस नए फीचर में यूजर चैट को पिन टू टॉप कर सकता है. अपने पसंदीदा चैट को पिन टू टॉप करने पर ये चैट बॉक्स में सबसे ऊपर नजर आएगा।

ग्रुप चैट को कर सकते है पिन टू टॉप

ग्रुप चैट को कर सकते है पिन टू टॉप

व्हाट्सएप के बीटा वर्जन 2.17.163 में ये नया फीचर दिया गया है. इसके जरिए ना सिर्फ पर्सनल चैट बल्कि ग्रुप चैट को भी पिन टू टॉप किया जा सकता है. इससे पहले जब भी किसी चैट को टच करके होल्ड किया जाता था तो फेवरेट, डिलीट आरकाइव, म्यूट करने का विकल्प मिलता था लेकिन अब बीटा यूजर्स को इसके साथ ही पिन टू टॉप आइकन भी नजर आ रहा है.

सबसे ऊपर दिखेगी सेलेक्टेड चैट

सबसे ऊपर दिखेगी सेलेक्टेड चैट

एक बार पिन टू टॉप करने पर चैट बॉक्स में पिन टू टॉप की गई चैट सबसे ऊपर रहेगी. आपकी सबसे रिसेन्ट चैट (लेटेस्ट चैट) भी पिन टू टॉप की गई चैट से नीचे होगी. आपको बता दें कि ट्विटर और फेसबुक पेज में भी पिन टू टॉप करने का ऑप्शन मिलता है. हालांकि पर्सनल फेसबुक अकाउंट में पिन टू टॉप पोस्ट का ऑप्शन अब तक नहीं है।

एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर चल रहा है टेस्ट

एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर चल रहा है टेस्ट

व्हाट्सप के इस नए फीचर को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर टेस्ट किया जा रहा है. ये फीचर अभी बीटा वर्जन टेस्टर के लिए ही उपलब्ध है. उम्मीद है जल्द ही इसे एप यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

ऐसे कर पाएंगे सेलेक्ट

ऐसे कर पाएंगे सेलेक्ट

जिस चैट को पिन करना चाहते है उसको कुछ देर तक दबाएं और फिर टॉप बार में नजर आ रहे पिन निशान को सिलेक्ट करें। सिलेक्ट करने के बाद वह चैट सबसे ऊपर दिखाई देने लगेगी। आप इस फ़ीचर को अभी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो गूगल प्ले से अपने एंड्रॉयड फोन पर बीटा वर्ज़न डाउनलोड कर साइन अप करें। इके अलावा आप यहां से एपीके मिरर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+