JNU Violence: वीसी ने की छात्रों से अपील- जो हुआ उसे भूल जाएं, पढ़ाई पर ध्यान दें
नई दिल्ली। जेएनयू के वीसी एम जगदीश कुमार ने रविवार छात्रों से पुरानी बातें भूलकर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे पहले जो भी हुआ छात्र उसे भूलकर आगे बढ़ें। जगदीश कुमार ने कहा कि वह किसी पर उंगली उठाने या किसी को दोष देने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हमारे लिए जो महत्वपूर्ण है वह यह सुनिश्चित करना है कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों फिर से शुरू की जा सके।

आपको बता दें, शनिवार को जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने कैंपस के छात्रों से बातचीत की जिसमें उन्होंने कहा- "यह एक समस्या है कि कई अवैध छात्र हॉस्टल में रह रहे हैं, वे छात्र बाहरी व्यक्ति हो सकते हैं। वे शायद किसी भी हिंसा में भाग ले रहे हैं क्योंकि उनका विश्वविद्यालय से कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा- "ऐसे कुछ छात्र हैं जिनकी वजह से कैंपस में आतंक की स्थिति पैदा हो गई है। उन छात्रों की वजह से स्थिति इतनी खराब और नियंत्रण से बाहर हो गई कि हमारे कई छात्रों को हॉस्टल छोड़ना पड़ा। वहीं इन सभी को देखते हुए पिछले कई दिनों से हमने कैंपस परिसर सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि किसी भी कीमत पर कैंपस में पढ़ रहे छात्रों को किसी प्रकार की चोट और हानि न पहुंचे।"












Click it and Unblock the Notifications