पढ़िए क्या कहा अमेरिका ने भारत के परमाणु कार्यक्रम पर
वाशिंगटन। अमेरिका के एक अग्रणी थिंक टैंक की रिपोर्ट भारत के परमाणु कार्यक्रम पर आई है जिसमें कई अहम बात कही गई हैं। इन बातों की वजह से शायद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को खासी दिक्कतें हो सकती हैं। अमेरिकी रिपोर्ट की मानें तो भारत का परमाणु कार्यक्रम विकासशील देशों में सबसे बड़ा है।

अमेरिका के इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्युरिटी की वर्ष 2014 की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के पास प्लैटिनम का अच्छा खासा स्टॉक है। मौजूद समय में भारत के पास 75 से 125 न्यूक्लियर हथियार हो सकते हैं।
आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें पाकिस्तान के पास भारत की तुलना में ज्यादा न्यूक्लियर हथियार होने का दावा किया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2014 के अंत तक भारत के पास पर्याप्त मात्रा में हथियार बनाने योग्य प्लूटोनियम था और परमाणु हथियारों की अनुमानित संख्या 75 से 125 थी।
रिपोर्ट में कहा गया है, हालांकि हथियार बनाने योग्य प्लूटोनियम के स्टाक से भारत द्वारा बनाये गए परमाणु हथियारों की संख्या वास्तव में इससे कम होगी।
रिपोर्ट के मुातबिक जब परमाणु हथियार बनाने में प्लूटोनियम की मात्रा और इसके भंडार पर गौर करते हैं तब यह कहना व्यवहारिक होगा कि हथियार बनाने योग्य यूरेनियम के भंडार का केवल 70 प्रतिशत ही परमाणु हथियार में उपयोग किया गया होगा।
डेविड आलब्राइट और सेरेना केल्हर वेरगांटिनी ने कहा कि परमाणु हथियार बनाने योग्य प्लूटोनियम से 2014 के अंत तक करीब 97 हथियार बनाने का अनुमान है जो 77 से 123 की संख्या के दायरे में हो सकता है।
इन हथियार की संख्या मोटे अनुमान में 100 हो सकती है जो 75 से 125 परमाणु हथियारों के दायरे में होगी।












Click it and Unblock the Notifications