मोदी सरकार के आम बजट से आम आदमी को 'अच्छे दिन' की उम्मीद
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से अच्छे दिन लाने का वादा किया था। ऐसे में अब उनके पास मौका है कि वो लोगों को अच्छे दिन दिखाए। कल संसद में वित्त मंत्री अरुण जेटली अपना पहला पूरा आम बजट पेश करने वाले हैं। लोगों को सरकार के आम बजट 2015-16 से लोग 'अच्छे दिन' की उम्मीद कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि भाजपा को वोट इसलिए दिया था, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि यह सरकार महंगाई पर काबू पाएगी और उनकी रसोई आसानी से चल पाएगी। माना जा रहा है कि सरकार बजट में आम आदमी के अनुकूल उपायों की घोषणा कर सकती है। माना ये भी जा रहा है कि इस बजट में मेक इन इंडिया अभियान को आगे बढाने की पेशकश की जा सकती है। आम बजट से पहले उम्मीद की जा रही है कि वित्त मंत्री कर स्लैब बढ़ा सकते हैं। व्यक्तिगत आयकरदाताओं को रियायत के अलावा वित्त मंत्री कंपनियों के निवेश को बढ़ाने के उपायों की घोषणा कर सकते हैं।
माना जा रहा है कि आम बजट में वित्त मंत्री राजकोषीय मजबूती के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे और राजकोषीय घाटे का लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.6 प्रतिशत पर रखेंगे। चालू वित्त वर्ष में यह 4.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
गौरतलब है कि आम बजट से पहले शुक्रवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा 2014-15 में कहा गया है कि इसमें एक प्रतिस्पर्धी, अनुमान योग्य, स्वच्छ तथा हल्की फुल्की कर छूटवाली व्यवस्था पेश की जानी चाहिए। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी वर्षों में वृद्धि दर को 8 से 10 प्रतिशत पर पहुंचाने के लिए जोरदार सुधारों की जरूरत होगी। इसके अलावा इसमें सार्वजनिक निवेश बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications