मां के विश्वास ने बचाई सियाचिन में लांस नायक हनमंथप्पा की जिंदगी!
नई दिल्ली। 19,000 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर जब पिछले दिनों बर्फीला तूफान आया और उसमें भारतीय सेना के 10 जवान लापता हुए तो किसी को भी उनके बचने की उम्मीद नहीं बची। सेना की ओर से भी बयान जारी कर कहा गया कि हादसे में सभी जवानों के बचने का चांस न के बराबर हैं। लेकिन किसी को इल्म नहीं था कि बर्फ के 25 फीट नीचे एक चमत्कार सबका इंतजार कर रहा है।

मंगलवार को सियाचिन से लांस नायक हनमंथप्पा के बचने की खबरों ने जैसे किसी रोगी के शरीर में जान डालने वाले टॉनिक का कामकिया। हनमंथप्पा की मां का कहना है कि उन्हें मालूम था कि उनका बेटा एक दिन उनके पास जरूर लौटेगा।
सियाचिन में सैनिकों की मुश्किलें
क्या कहा हनमंथप्पा की मां ने
यह शायद मां का भरोसा और उसके प्यार की ताकत ही थी जिसने उस जगह पर उसके बेटे की जिंदगी बचा ली, जहां किसी के बचने के चांस 10 प्रतिशत से भी कम होते हैं। लांस नायक हनमंथप्पा उत्तरी कर्नाटक के बेतादूर के रहने वाले हैं।
उन बहादुरों के नाम जिन्होंने सियाचिन में गंवा दी जिंदगी
उनका परिवार अब दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है। दिल्ली रवाना होने से पहले उनकी मां 60 वर्षीय बेसाम्मा ने कहा कि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा था कि उनके बेटा उनके पास जरूर लौटेगा। मां के चेहरे पर चमक और आंखों में खुशी, उनका उत्साह बयां करने के लिए काफी थी।
रंग लाईं परिवार की प्रार्थनाएं
बेसाम्मा के साथ लांस नायक हनमंथप्पा की पत्नी महादेवी भी दिल्ली के लिए रवाना हुई है। हनमंथप्पा की मां को जब सियाचिन से तूफान की खबर आई थी तो वह एकदम टूट गई थीं। अब उनकी खुशी किसी से छिप नहीं रही है।
हनमंथप्पा के रिश्तेदार रमेश कोप्पाड ने बताया कि आखिरकार उन सबकी प्रार्थनाएं अब रंग ले आई हैं। हनमंथप्पा के जिंदा होने की खबर सुनकर वह सब बहुत खुश हैं। हनमंथप्पा बहुत ही मेहनती हैं और वह एक गरीब किसान परिवार से आते हैं।
लेकिन जानते हैं दूसरों का भी दर्द
हनमंथप्पा का परिवार उन लोगों के दर्द से भी वाकिफ है कि जिन्होंने इस हादसे में अपने घर के प्यारे सदस्य को गंवा दिया है।हनमंथप्पा इस समय दिल्ली के आर्मी रेफरल एंड रिसर्च हॉस्पिटल में भर्ती हैं जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हनमंथप्पा को देखने पहुंचे थे। उनके परिवार को यकीन है कि सेना की ओर से हनमंथप्पा को सर्वश्रेष्ठ इलाज मुहैया कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications