Gargi College में लड़कियों के साथ हुई गंदी हरकत पर भड़कीं स्वरा भास्कर, पूछा-दिल्ली में हो क्या रहा?
नई दिल्ली। राजधानी के गार्गी कॉलेज में लड़कियों से हुई छेड़खानी मामले ने एक बार फिर से दिल्ली को शर्मसार कर दिया है, इस घटना की चारों और निंदा हो रही है तो वहीं सोशल मीडिया पर लोग छात्रों के साथ हुई घटिया हरकत का जमकर विरोध कर रहे हैं, गार्गी कॉलेज की इस शर्मनाक घटना पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
स्वरा ने अपना गुस्सा Twitter पर निकाला है...
स्वरा ने अपना गुस्सा ट्विटर पर निकाला है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि 'दिल्ली में यह हो क्या रहा है, गार्गी कॉलेज में पागलपन और नीचता',स्वरा भास्कर के इस Tweet पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, काफी लोगों ने Twitter पर स्वरा की बात का समर्थन किया है।

स्वरा का ट्वीट हुआ वायरल
मालूम हो कि गार्गी कॉलेज की छात्राओं का आरोप है कि 6 फरवरी को कुछ बाहरी लोग शराब के नशे में कॉलेज कैंपस में घुसे और कथित रूप से उनके साथ छेड़खानी की। गार्गी कॉलेज की कुछ लड़कियों का कहना है कि यह घटना 3 दिनों तक चलने वाले फेस्टिवल 'रेवरी' के दौरान घटी, छात्राओं ने बताया कि आरोपियों ने कथित रूप से लड़कियों को बाथरूम में बंद कर उनके साथ गंदी हरकत की।

गार्गी कॉलेज की छात्रा ने किया ये Tweet
जबकि एक ट्वीट में गार्गी कॉलेज की छात्रा ने लिखा है कि शराब पीए हुए अधेड़ उम्र के कुछ लोग हमारे साथ बदतमीजी कर रहे थे, उन्होंने लड़कियों के साथ छेड़खानी की और हमारे सामने मस्टरबेट किया। मुझे भी कुछ लोगों ने भीड़ में खींच लिया, जब मैं चिल्लाई तो वह हंस रहे थे, जबकि वहां खड़े सुरक्षाकर्मी और पुलिसवाले बस देखते रहे और कुछ नहीं किया, इस मामले को अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान में लिया,आज सुबह महिला आयोग की एक टीम ने गार्गी कॉलेज का दौरा भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications