क्या पुलिस नहीं करेगी पैलेट गन का इस्तेमाल? सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुनाया बड़ा फैसला

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए 'चलो संसद' प्रदर्शन के बाद पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। 30 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने एक तरफ दिल्ली सरकार को घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार संसद मार्च में बैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएगा।

दूसरी तरफ कोर्ट में केंद्र सरकार से कहा है कि उस दिन तैनात सुरक्षा बलों के हथियारों और इस्तेमाल हुए गोला-बारूद का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए। हालांकि कोर्ट ने फिलहाल पैलेट गन पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया। अदालत का कहना है कि मौजूदा पुलिस नियमों में खास हालात में इसके इस्तेमाल की इजाजत है। ऐसे में सिर्फ याचिका के आधार पर इसे गैरकानूनी नहीं कहा जा सकता।

Supreme Court on Pellet Gun jantar mantar protest

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहन की बेंच ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार उन सभी प्रदर्शनकारियों का इलाज सुनिश्चित करे, जिन्हें पैलेट गन से चोट लगी है। साथ ही अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के हथियारों और इस्तेमाल किए गए गोला-बारूद का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर उसकी जांच हो सके।

पैलेट गन पर रोक क्यों नहीं लगी?

याचिका में पैलेट गन और धातु वाले प्रोजेक्टाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिलहाल ऐसा आदेश देना संभव नहीं है। कोर्ट ने कहा, "जब तक पैलेट गन के इस्तेमाल की इजाजत देने वाले पुलिस नियमों को ही चुनौती नहीं दी जाती, तब तक इस पर सीधी रोक नहीं लगाई जा सकती। मौजूदा नियम खास परिस्थितियों में इसके इस्तेमाल की अनुमति देते हैं।"

जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने सुनवाई के दौरान कहा कि पुलिस की 'ग्रेडेड रिस्पॉन्स' व्यवस्था में पैलेट गन भी एक विकल्प है। वहीं सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि अगर जरूरत है तो अदालत इसके इस्तेमाल के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल तय करने पर विचार कर सकती है।

याचिका में क्या मांग की गई थी?

यह याचिका पूर्व आईबी स्पेशल डायरेक्टर और पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त (CIC) यशोवर्धन आजाद ने दाखिल की थी। याचिका में मांग की गई थी कि प्रदर्शनकारियों और आम नागरिकों की भीड़ को हटाने के लिए इस्तेमाल होने वाली पैलेट गन, पंप एक्शन राइफल और धातु वाले प्रोजेक्टाइल पर रोक लगाई जाए। साथ ही 20 जुलाई की कार्रवाई में घायल लोगों को मुआवजा देने की भी मांग की गई।

20 जुलाई की कार्रवाई पर कोर्ट की पहले क्या टिप्पणी थी?

इस सप्ताह की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई की पुलिस कार्रवाई पर भी सख्त टिप्पणी की थी। अदालत ने कहा था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोगों का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन अगर प्रदर्शन हिंसक हो जाए तो वह भी स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इसी तरह पुलिस की तरफ से जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल भी सही नहीं माना जा सकता। यानी कोर्ट ने साफ किया कि कानून दोनों पक्षों पर बराबर लागू होता है।

सरकार और विपक्ष आमने-सामने

20 जुलाई की घटना के बाद पैलेट गन को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया। केंद्र सरकार ने संसद में कहा कि प्रदर्शनकारियों पर कोई गोली नहीं चलाई गई और भीड़ को हटाने के लिए सिर्फ आंसू गैस का इस्तेमाल हुआ। दूसरी तरफ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ घायल प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें दिखाईं।

उन्होंने दावा किया कि कई छात्रों के शरीर पर पैलेट जैसे घाव मिले हैं। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई का आदेश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से दिया गया था। हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+