जेल में बंद हार्दिक पटेल से पुलिस पूछ रही है गर्लफ्रेंड का नाम और शादी की डेट!
सूरत। एक बार फिर से पाटीदार आंदोलन से दिल्ली की संसद में सरगर्मी पैदा करने वाले हार्दिक पटेल एक बार फिर से चर्चा में हैं। हालांकि जनाब जेल में हैं लेकिन उनकी बातें वहां से भी हेडलाइन बन रही है।
हार्दिक पटेल के वकील यशवंत वाला का कहना है कि इन दिनों पुलिस हार्दिक से अजीबो-गरीब सवालों से परेशान कर रही है। सूरत के लाजपुर जेल में बंद हार्दिक से पुलिस ने उसकी पर्सनल लाइफ के बारे में प्रश्न कर रही है।
हार्दिक पटेल से पुलिस पूछ रही हैं गर्लफ्रेंड का नाम और शादी की डेट!
वकील का कहना है कि पुलिस ने हार्दिक से उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा है, वो उससे रोज पूछती है कि क्या आपकी गर्लफ्रेंड है? आप शादी कब करने जा रहे हैं? अहमदाबाद में हुई महारैली में लाठीचार्ज का ऑर्डर किसके कहने पर दिया था।
पटेल के वकील ने पुलिस पर लगाये संगीन आरोप
यशवंत ने इसके खिलाफ एक याचिका दायर करके कहा है कि पटेल को आरक्षण आंदोलन की वजह से अरेस्ट किया गया है ऐसे में पुलिस उससे इस तरह के बकवास पर्सनल सवाल क्यों कर रही है?
पुलिस कर रही है पटेल से पर्सनल सवाल
जबकि् पुलिस ने वकील के सारे दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह सब बेबुनियाद है, हार्दिक 84 करोड़ की जयदाद के मालिक हैं और लड़कियों संग पार्टी करने का खासा शौक रखते हैं इसी कारण उनसे सवाल किये गये थे लेकिन उनके वकील ने कुछ और ही तस्वीर पेश कर दी। यशवंत ने तो यह तक कहा है कि हार्दिक से इस तरह से सवाल सूरत के पुलिस इंस्पेक्टर (डीसीबी) जे. एच. दहिया ने पूछे थे।













Click it and Unblock the Notifications