AAP पार्षद के घर पर हमला, केजरीवाल ने पूछा- ये दिल्ली में क्या हो रहा है?

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में आप पार्षद जितेंद्र कुमार के घर पर बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के बाद अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सीएम केजरीवाल ने आज सुबह ट्वीट कर कहा, ये दिल्ली में क्या हो रहा है? कानून व्यवस्था का ऐसा मज़ाक बन रहा है।

What’s going on in Delhi, asks Arvind Kejriwal after shots fired outside AAP leader’s house

घटना पर पार्षद जितेन्द्र कुमार का कहना है कि हथियार से लैस दबंगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पार्षद जितेन्द्र के मुताबिक उनके घर पर 20 से 25 की संख्या में दबंगों ने गोलियां चलाई और घर के अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। हमले को लेकर आप पार्षद जितेंद्र कुमार का कहना है कि उनकी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। उन्होंने इस हमले के पीछे राजनीतिक कारण बताते हुए कुछ लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं, जिन पर उन्हें शक है।

अपने घर पर हुए हमले के बाद आप पार्षद जीतेंद्र कुमार का कहना है कि शाम साढ़े 6 बजे जब उनके घर पर गोलीबारी शुरू हुई तो वह अपने एक रिश्तेदार के साथ घर में मौजूद थे। जीतेंद्र का कहना है कि पुलिस फोन करने के आधे घंटे बाद पहुंची और तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गोली चलाने वालों में 20-25 लोग शामिल थे जिन्होंने करीब 10 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने भी माना है कि मौके से गोलियों के 5-6 राउंड बरामद हुए हैं

हमलवरों ने उनके घर के बाहर खड़ी एक कार और तीन बाइकों को भी गोलियों से क्षतिग्रस्त कर दिया। उनका कहना है कि वह तीन-चार हमलावरों की पहचान कर सकते हैं। जितेन्द्र कुमार एसडीएमसी में वार्ड 83 के पार्षद हैं।उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दिया है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+