खुले में शौच से क्या वाक़ई मुक्त हुआ ग्रामीण भारत
2 अक्तूबर 2019 को पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था, ''आज ग्रामीण भारत के गांवों ने खुद को खुले में शौच से मुक्त कर दिया है.''
पीएम मोदी ने जब ये बात कही तो इस दावे का जमकर प्रचार हुआ. लेकिन एनएसओ सर्वे में इसी संदर्भ में कुछ नई बातें सामने आई हैं.
एनएसओ के नए सर्वे 'भारत में पेय जल, स्वच्छता और घरों की हालत' में दावा किया गया है कि ग्रामीण भारत के सिर्फ़ 71.3 फ़ीसदी घरों में शौचालय की सुविधा है. ये दावा सरकार के दावे से बिलकुल उलट है.
हालांकि यहां इस बात का ज़िक्र करना ज़रूरी है कि जुलाई-दिसंबर 2012 के एनएसओ सर्वे के मुकाबले इस बार शौचालयों की संख्या में इजाफ़ा हुआ है.
तब ग्रामीण भारत के सिर्फ़ 40.6 फ़ीसदी घरों की शौचालयों तक पहुंच थी. यानी बीते सात सालों में क़रीब 30 फ़ीसदी की वृद्धि.
सरकार के मुताबिक़, ओडीएफ में खुले में शौच से मुक्त किए जाने की प्रक्रिया के दो क़दम है.
पहला- स्थानीय निकायों का खुद से ऐलान करना. दूसरा- मंत्रालय के बनाए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से वेरिफ़िकेशन करना.
इस सर्वे में ऐसे शौचालयों वाले घरों की हालत को भी बताया गया है, जिनके कुछ सदस्यों ने कभी उस शौचालय का इस्तेमाल नहीं किया.
ग्रामीण इलाक़ों में 3.5 फ़ीसदी और शहरी इलाक़ों के 1.7 फ़ीसदी घर के सदस्यों ने कभी शौचालय का इस्तेमाल नहीं किया.

एनएसओ का सर्वे जुलाई और दिसंबर 2018 के बीच किया गया था, जिसमें ग्रामीण और शहरी इलाक़ों में घरों के शौचालयों की क्वालिटी, पहुंच और इस्तेमाल के बारे में बताया गया.
ये दिलचस्प है कि ग्रामीण भारत में पुरुषों के मुक़ाबले औरतों ने ज़्यादा टॉयलेट का इस्तेमाल किया. 94.7 फ़ीसदी पुरुषों की तुलना में ग्रामीण इलाक़ों में 95.7 फ़ीसदी औरतों ने टॉयलेट का लगातार इस्तेमाल किया.
स्वच्छ भारत मिशन के मुताबिक़, नवंबर 2016 से नवंबर 2019 तक सात करोड़ टॉयलेट बनाए गए.
हालांकि एनएसओ के नए सर्वे में ये बात सामने आई है कि गांवों में एक चौथाई से ज़्यादा घर अब भी टॉयलेट की पहुंच से दूर हैं.
-
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट?












Click it and Unblock the Notifications