क्या कहा था 2012 में पंजाब में ड्रग्स की लत पर राहुल गांधी ने
नई दिल्ली। इन दिनों फिल्म 'उड़ता पंजाब' की वजह से पंजाब में मौजूद ड्रग्स की समस्या के बारे में हर कोई चर्चा कर रहा है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार यानी 13 जून को जालंधर में इस पर एक धरना करने जा रहे हैं। पंजाब में विधानसभा चुनावों को देखते हुए इसे एक राजनीतिक स्टंट माना जा रहा है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने
राहुल गांधी ने अक्टूबर 2012 में भी इस मुद्दे पर एक ऐसा बयान दिया था जिसने उन्हें खबरों में ला दिया था़। राहुल गांधी चंडीगढ़ की एक यूनिवर्सिटी में थे और यहीं पर उन्होंने इस समस्या पर चर्चा की। राहुल गांधी ने कहा, 'पंजाब के 10 युवाओं में से हर सात युवा ड्रग्स का आदी है।'
ड्रग्स को बताया अपराध की वजह
हालांकि राहुल गांधी को उनके बयान के लिए काफी खरी-खोटी भी सुनाई गई थी। राहुल का मानना है कि पंजाब में ड्रग्स की वजह से ही यहां के युवाओं में क्राइम की ओर झुकाव बढ़ा है।
कांग्रेस ने लिया श्रेय
राहुल गांधी का मानना है कि पंजाब की अकाली दल की सरकार ने कभी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया और इसकी वजह से यहां हालात बेकाबू हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर पंजाब में चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने यह कहना शुरू कर दिया है कि राहुल गांधी पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने सबसे पहले इस समस्या के बारे में बात करनी शुरू की थी।












Click it and Unblock the Notifications