संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा का अब आगे क्या होगा? सरेंडर के पहले भी किया बड़ा कांड
Lalit Jha News: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला मास्टरमाइंड ललित झा अब दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है। संसद में बुधवार 13 दिसंबर 2023 को हुए सुरक्षा उल्लंघन के छठे आरोपी ललित मोहन झा ने गुरुवार (14 दिसंबर) को दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर किया था। दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में छह लोगों ने खिलाफ मामला दर्ज किए हैं। ये सारे आरोपी सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम आजाद, अमोल शिंदे, विक्की शर्मा भी गिरफ्तार हो गए हैं।
32 साल के ललित मोहन झा ने दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर तो किया लेकिन उससे पहले उसने एक बड़ा कांड दिया। जिसके लिए कोर्ट में उसका केस और कमजोर हो सकता है। पुलिस के मुताबिक ललित झा ने सरेंडर करने से पहले सभी आरोपियों के फोन सहित सारे तकनीक सबूतों को नष्ट कर दिया है।

ढाबे में किया ललित झा ने ये बड़ा कांड
बताया जा रहा है कि महेश और कैलाश नाम के शख्स ने ललित झा को सारे सबूत मिटाने में मदद की है। इस कांड को समझने से पहले आपको संसद हमले के दिन क्या हुआ था, ये जान लेना जरूरी है।
सागर शर्मा और मनोरंजन डी ने 13 दिसंबर 2023 को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान विजिटर गैलरी से कूदकर छोटे कनस्तर निकाल कर धुएं से दहशत फैलाया था। ठीक उसी वक्त संसद के बाहर नीलम आजाद और अमोल शिंदे ने भी छोटे कनस्तर से धुआं छोड़ा और 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगाए।
जब ये सारा कांड हो रहा था तो ललित झा संसद परिसर से ही लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था। अधिकारियों ने मनोरंजन, सागर, नीलम और अमोल को रंगे हाथ पकड़ लिया था लेकिन ललित झा मौके से फरार हो गया था। ललित के पास मनोरंजन, सागर, नीलम और अमोल के आईडी कार्ड और मोबाइल फोन थे।
पुलिस के मुताबिक संसद से भागने के बाद ललित झा बुधवार 13 दिसंबर की रात करीब 11.30 बजे बस से कुचामन शहर पहुंचा था। जहां वह अपने एक अन्य साथी महेश से मिला। महेश भी संसद वाले कांड में शामिल होने वाला था लेकिन वह अपनी मां के रोकने के बाद नहीं जा पाया था। महेश भी ललित और बाकियों के साथ 'भगत सिंह फैन पेज' फेसबुक ग्रुप के जरिए जुड़ा था।
पुलिस ने कहा है कि महेश अपने चचेरे भाई कैलाश के साथ ललित को एक ढाबे पर ले गया था। जहां उसने ढाबे के मालिक से एक कमरा मांगा। सूत्रों के मुताबिक ढाबे का मालिक महेश को पहले से जानता था इसलिए उन्होंने कमरा दे दिया। इसी कमरे में ललित ने महेश और कैलाश की मदद से फोन नष्ट किए। जिसके बाद उसने दिल्ली आकर सरेंडर किया है।

संसद कांड: मास्टरमाइंड ललित झा का अब क्या होगा?
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि संसद सुरक्षा उल्लंघन घटना के कथित मास्टरमाइंड ललित झा और महेश को स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को सौंप दिया गया है। जो इस पूरे मामले की जांच कर रही है। ललित झा समेत बाकी अन्य आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अलावा, आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए (UAPA) के तहत आरोप लगाए गए हैं। इन सभी आरोपियों पर अब ट्रॉयल चलेगा। उसके बाद इनके आरोप तय किए जाएंगे। कई एक्सपर्ट का कहना है कि इन पर राजद्रोह भी लगाया जा सकता है।
पुलिस ने कहा है कि ललित ने ही सोमवार 12 दिसंबर को मनोरंजन, सागर, नीलम और अमोल के दिल्ली पहुंचने पर उन्हें अपने दोस्त विशाल उर्फ विक्की के घर गुरुग्राम ले गया था।

Who Is Lalit Jha: कौन है ललित झा
ललित मोहन झा बिहार का रहने वाला है। ललित झा कोलकाता में शिक्षक के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने कहा कि ललित झा महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह से प्रेरित थे। उन्होंने कथित तौर पर संसद के बाहर धुएं के डिब्बे तैनात करने वाले आरोपियों के वीडियो शूट किए और मीडिया कवरेज सुनिश्चित करने के लिए वीडियो को एक एनजीओ संस्थापक को सौंप दिया।
ललित झा Nilaksha Aich द्वारा संचालित एक एनजीओ का महासचिव था। इस एनजीओ के संस्थापक ने कहा था कि घटना के वीडियो भेजे ताकि वो सुरक्षित रहे।
पुलिस ने कहा कि कोलकाता में ललित झा को एक शांत स्वभाव का व्यक्ति बताया गया है। वह स्थानीय छात्रों को पढ़ाता था। पड़ोस में एक चाय की दुकान के मालिक ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कुछ साल पहले वह कोलकाता के बड़ाबाजार में अकेले आए थे और कम प्रोफाइल वाले रहे, उन्होंने दो साल पहले अचानक जगह छोड़ दी थी।












Click it and Unblock the Notifications