जानिए, भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा, तो पाकिस्तान समेत इन देशों के झंडे को किस नाम से बुलाते हैं लोग
नई दिल्ली, 15 अगस्त। देशभर में आज 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 8वीं बार दिल्ली में लाल किले के प्रचीर से तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा देश तिरंगे के रंग में सराबोर दिखाई दिया। भारत के राष्ट्रीय झंडे को एक खास वजह से तिरंगा कहा जाता है, इसके हर रंग का अपना एक मतलब है। लेकिन क्या आप जानते हैं पाकिस्तान समेत अन्य देश के झंडे को किस नाम से बुलाता जता है?

भारत के राष्ट्रीय ध्वज को क्यों कहा जाता है तिरंगा?
भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज हम आपको दुनियाभर के देश और उनके झंडे से जुड़ा रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं। शुरुआत अपने देश के राष्ट्रीय झंडे यानी तिरंगे से करते हैं। आपको पता है कि तिरंगा कई रंगों से मिलकर बना है जिनकी अपनी खासियत है। राष्ट्रीय झंडे सबसे ऊपर केसरिया रंग की पट्टी है जो साहस और त्याग का प्रतीक है, इसके बाद सफेद रंग (शांति, प्रकाश और सत्य का प्रतीक) और अंत में हरा रंग जिसे भूमि की उर्वरता, समृद्धि और विकास का प्रतीक माना जाता है। झंडे पर एक अतिरिक्त रंग नेवी ब्लू है।

पाकिस्तान के झंडे को क्या कहते है?
भारत और पाकिस्तान के बंटवारे का इतिहास तो ज्यादातर लोगों को पता है। पाकिस्तान भारत से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 14 अगस्त को विभाजन दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे की बात करें तो इसे 'परचम-ए सितारा ओ-हिलाल' कहकर बुलाया जाता है।

अमेरिका के झंडे का नाम
दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों से मिलकर बना हुआ है। अमेरिका के लोग अपने राष्ट्रीय झंडे को कई नामों से बुलाते हैं। अमेरिका के ध्वज को वहां स्टार्स एंड स्ट्राइप्स या स्टार स्पैंगल्ड बैनर या ओल्ड ग्लोरी कहकर बुलाते हैं। इसमें सबसे मशहूर नाम ओल्ड ग्लोरी है।

ब्रिटेन के झंडे का नाम
दुनिया के आधे से ज्यादा देशों पर कब्जा जमाने वाले अंग्रेज देश ब्रिटेन के झंडे को हर कोई पहचानता है। यहां के राष्ट्रीय ध्वज को दो नामों से बुलाया जाता है। पहला- यूनियन जैक और दूसरा यूनियन फ्लैग। सबसे ज्यादा यूनियन जैक के नाम से इस झंडे को पहचान मिली हुई है।

फ्रांस के झंडे का नाम
इस साल मुस्लिम कट्टर पंथियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर काफी सुर्खियों में रहा फांस का राष्ट्रीय झंडा मुख्य रूप से नीला, लाल और सफेद रंग से मिलकर बना हुआ है। इसे वहां तिरंगे के नाम से ही जाना जाता है लेकिन अंग्रेजी में इसे फ्रेंच ट्राईकलर कहकर बुलाया जता है।

रूस के राष्ट्रीय ध्वज का नाम
क्षेत्रफल के मामले में दुनिया के सबसे बड़ी देश रूस का राष्ट्रीय ध्वज भी तीन रंगों की पट्टियों से मिलकर बना हुआ है। इसमें खूनी लाल, गाढ़ा नीला और सिलेटी रंग की पट्टियां हैं। अपने नेशनल फ्लैग को रूस के लोग ट्राईकोलोर कहकर बुलाते हैं।
यह भी पढ़ें: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आनंद महिंद्रा ने कोरोना महामारी को लेकर कही ऐसी बात, जो आपको भी जाननी चाहिए












Click it and Unblock the Notifications