Miss World 2017: पीरियड्स और सेनेटरी पैड के बारे में पूछा गया सवाल तो मानुषी छिल्लर ने दिया ये जवाब
Recommended Video

नई दिल्ली। 17 साल बाद भारत में मिस वर्ल्ड का खिताब आया। मानुषी छिल्लर के रूप में देश को नई विश्व सुंदरी मिली। मानुषी ने चीन में हुए इस सौंदर्य की प्रतियोगिता में 108 सुंदरियों को पीछे छोड़ दिया। वैसे तो पूरी दुनिया ने ये जान लिया कि आखिर किस सवाल का जवाब देकर वह दुनिया की सबसे सुंदर महिला बनीं पर हम आपको बताते हैं कि आखिर वह पीरियड्स और उसको लेकर भारत में फैले आडंबर पर क्या राय रखती हैं।

पीरियड्स को लेकर क्या कहा मानुषी छिल्लर
मानुषी ने सेनेटरी पैड के यूज और हाइजीन को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम 'शक्ति परियोजना' में कहा था कि लोगों में पीरियड्स को लेकर बहुत तरह का भ्रम है। लोग तो पीरियड्स का खून देकर भी भड़क जाते हैं और इसे एक बीमारी के तौर पर देखने लगते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को भ्रम पालने के बजाए उसके साइंटिफिक कारणों के बारे में पता लगाना चाहिए।

सेनेटरी पैड के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है मानुषी
हरियाणा की इस सुंदरी ने बताया कि उनके राज्य में तो सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की संख्या बेहद कम है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को एक वाकया भी सुनाया। बताया कि कैसे हरियाणा में पीरियड्स के दौरान इंफेक्शन से एक महिला इस स्थिति में पहुंच गई कि वह अब कभी मां नहीं बन पा सकती। वह डिप्रेशन में चली गई है।

जागरुकता की कमी ने निराश हुई मानुषी
मानुषी ने बताया कि इस अभियान के तहत काम करने के लिए वह गांव गांव गईं और जानकर उन्हें अफसोस हुआ कि तमाम महिलाओं को तो सेनेटरी पैड की जानकारी तक नहीं। आज भी वे कपड़े का इस्तेमाल करती हैं। गंदे कपड़े के कारण उन्हें कई बार इंफेक्शन भी हो जाता है।

बात करने से हिचकिचाते हैं लोग
विश्व सुंदरी ने उस कार्यक्रम में ही कह दिया था कि भारत के समाज में सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि लोग सेनेटरी नैपकिन के बारे में बात भी नहीं करना चाहते। महिलाएं शर्माती हैं। वो इसे लेकर जागरूकता मिशन से जुड़ी है और उन्हें उम्मीद है कि लोग इसे लेकर जल्द ही जागरुक होंगे।












Click it and Unblock the Notifications