एमपी में पुलिस-CRPF में टकराव पर बोले शिवराज- जो ममता ने बंगाल में किया वही खेल एमपी में भी खेला जा रहा
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों और ओएसडी के 50 ठिकानों पर कर चोरी के आरोप में आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। यह कार्रवाई कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़, सलाहकार रहे राजेंद्र कुमार मिगलानी, रिश्तेदार रतुल पुरी, दीपक पुरी और मोजर बेयर व अमिरा कंपनी के भोपाल, इंदौर समेत दिल्ली और गोवा स्थित 50 ठिकानों पर की जा रही है। इस छापेमारी के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों के बीच कहासुनी हुई है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "आयकर विभाग अपना काम कर रहा है, यह उनका संवैधानिक अधिकार है। सीआरपीएफ के जवान ड्यूटी पर थे, उन्हें रोका जा रहा था। मध्यप्रदेश पुलिस सीआरपीएफ से भिड़ गई। ममता बनर्जी जी ने बंगाल में जो किया, वही खेल मप्र में भी खेला जा रहा है। यह भ्रष्टों को बचाने की कोशिश है।"
शिवराज ने कहा कि इस कार्रवाई में नकदी बरामद की जा रही है, दस्तावेज मिले हैं, संपत्तियों का पता नहीं चला है। मुझे आश्चर्य है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सहयोग करने के बजाय, आयकर विभाग की कार्यवाही को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications