जानिए भारत के पास अमेरिका की मोआब की तर्ज पर है कौन सा बम

भारत के पास भी है अमेरिका की ही तरह एक ताकतवर गैर-परमाणु हथियार स्‍पाइस जिसे इजरायल ने किया है तैयार। इंडियन एयरफोर्स के मिराज फाइटर जेट से किया जा सकता है इसको फायर।

नई दिल्‍ली। अमेरिका ने गुरुवार को अपना तातकवर बम ईस्‍टर्न अफगानिस्‍तान में गिराया है। अमेरिका के जीबीयू-43 जिसे मदर ऑफ ऑल बम यानी एमओएबी कहते हैं एक नॉन न्‍यूक्यिर वेपन है। यह बम सबसे बड़े क्षेत्र में सबसे ज्‍यादा तबाही मचाता है। इसका वजन 21,600 पौंड है तो इसकी कीमत करीब 16 मिलियन डॉलर है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि भारत के पास भी एक ऐसा ही हथियार है।

जानिए भारत के पास अमेरिका की मोआब की तर्ज पर है कौन सा बम

इजरायल में बना स्‍पाइस

भारत के पास इस तरह का जो हथियार है उसे स्‍पाइस यानी स्‍मार्ट प्रिसाइज इंपैक्‍ट एंड कॉस्‍ट इफेक्टिव कहते हैं। स्‍पाइस बम भारत के पास वह सबसे ताकतवर हथियार है जो परमाणु हथियार नहीं है लेकिन इसकी क्षमता उससे कम भी नहीं है। स्‍पाइस को इजरायल की फर्म राफाल एंडवांस्‍ड डिफेंस सिस्‍टम्‍स लिमिटेड ने तैयार किया है। यह एक ऐसा बम है जिसे मिराज 2000 फाइटर जेट कहीं भी गिराया जा सकता है। इंडियन एयरफोर्स ने इसे सुखोई-30 एमकेआई क‍े साथ भी टेस्‍ट किया है। सुखोई 550-एलबी क्‍लास के 26 बम आसानी से ले जा सकता है।

450 किलोग्राम का स्‍पाइस

स्‍पाइस का वजन 450 किलोग्राम है और यह करीब तीन मीटर लंबा है। हालांकि स्‍पाइस अमेरिका के पास मौजूद मोआब या फिर रूस के पास मौजूद एफओएबी बम की लीग में नहीं आता है। रिपोर्ट्स की मानें तो चीन और पाकिस्‍तान के पास भी इस तरह का हथियार नहीं है जो अमेरिका या फिर रूस का मुकाबला कर सके। रूस के पास फादर ऑफ ऑल बम यानी एफओएबी है और सूत्रों की मानें तो यह अमेरिका के मोआब से चार गुना ज्‍यादा ताकतवर है। फोआब का ब्‍लास्‍ट रेडियस 300 मीटर का है और यह मोआब के रेडियस से दोगुना है। यह मोआब से दोगुना तापमान पैदा करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+