Raj Kundra: क्या है 121 वीडियो वाली 12 लाख डॉलर की इंटरनेशनल डील, छानबीन में लगी है मुंबई पुलिस

मुंबई, 23 जुलाई: बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्न फिल्मों से जुड़े 'राज' तफ्तीश के साथ-साथ और ज्यादा गहराते जा रहे हैं। अब मुंबई पुलिस को संदेह है कि वह पोर्न फिल्मों से जुड़े बहुत बड़े इंटरनेशनल डील में लगे हुए थे, जो 12 लाख अमेरिकी डॉलर की है। यह खुलासा उनके व्हाट्सऐप चैट को ट्रैक करने के बाद किया गया है। इसलिए क्राइम ब्रांच आज उन्हें शिल्पा के जुहू वाले घर पर भी ले गई और और वहां भी छानबीन की। हालांकि, कुंद्रा के वकीलों की दलील है कि जिन वीडियो के आधार पर पुलिस इसे पोर्न फिल्म रैकेट कह रही है और राज कुंद्रा को उसका मास्टरमाइंड, असल में वह पोर्नोग्राफी है ही नहीं, क्योंकि उसमें सीधे-सीधे सेक्सुअल ऐक्ट होते नहीं दिखाए गए हैं।

राज कुंद्रा की इंटरनेशनल डील की छानबीन में जुटी पुलिस

राज कुंद्रा की इंटरनेशनल डील की छानबीन में जुटी पुलिस

पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने जबसे बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है, उनके एक से बढ़कर एक कारनामों का पर्दाफाश होता जा रहा है। अब मुंबई पुलिस उस व्हाट्सऐप चैट के आधार पर एक बहुत बड़े इंटरनेशनल डील का पता लगाने में लगी है, जिसमें राज कुंद्रा के लगे होने की जानकारी मिली है। इस सिलसिले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम शुक्रवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के जुहू वाले घर पर उनके पति राज कुंद्रा को लेकर भी पहुंची है। यानी अब इस पोर्न फिल्म के मामले की तार शिल्पा के घर तक जुड़ते जा रहे हैं।

Recommended Video

    Raj Kundra Pornography Case: WhatsApp chat ने कुंद्रा के 121 Videos के खोले राज | वनइंडिया हिंदी
    12 लाख अमेरिकी डॉलर में 121 वीडियो बेचने की डील

    12 लाख अमेरिकी डॉलर में 121 वीडियो बेचने की डील

    मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के बारे में इस बड़ी जानकारी का खुलासा किया है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि 'व्हाट्सऐप चैट में हमने पाया है कि राज कुंद्रा 12 लाख अमेरिकी डॉलर में 121 वीडियो बेचने की डील को लेकर बात कर रहे थे। यह डील अंतरराष्ट्रीय स्तर की मालूम होती है।' उधर मुंबई पुलिस ने मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट कोर्ट को बताया है कि उसे संदेह है कि पोर्नोग्राफी फिल्मों से जो पैसे कमाए जाते थे, उसका इस्तेमाल ऑनलाइन जुआ खेलने में भी इस्तेमाल होता था। इसलिए राज कुंद्रा के यस बैंक एकाउंट और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका के बीच लेन-देन की तहकीकात भी जरूरी है।

    'वीडियो में सीधा सेक्सुअल ऐक्ट नहीं'

    'वीडियो में सीधा सेक्सुअल ऐक्ट नहीं'

    बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की कस्टडी जब कोर्ट से 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई, तब उन्होंने तीन मुद्दों को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कुंद्रा के वकीलों ने उनको बचाने के लिए कोर्ट में जो दलीलें पेश करना तय किया है, वे हैं: पहला- उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी है। दूसरा- उनके खिलाफ आईपीसी की जो धारा लगाई गई है, उसमें मुंबई पुलिस की ओर से गलती हुई है और तीसरा- वीडियो में कोई सीधा सेक्सुअल ऐक्ट होता नहीं दिख रहा है, जिसके आधार पर इसे पोर्नोग्राफी की श्रेणी में रखा जा सके। गौरतलब है कि राज कुंद्रा को बीते 19 जुलाई को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा था।

    शिल्पा ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये पोस्ट

    शिल्पा ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये पोस्ट

    पति के कारनामों को लेकर रोज हो रहे बड़े-बड़े खुलासों पर अब उनकी बीवी शिल्पा शेट्टी ने अपनी बात कहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करके अपनी भावना जाहिर करनी चाही है। इस पोस्ट के लिए उन्होंने अमेरिकी लेखक जेम्स थर्बर को कोट किया है,'गुस्से में पीछे मुड़कर मत देखना या डर के मारे आगे, बल्कि जागरूक रहकर चारों ओर देखना।' इस पोस्ट में आगे लिखा है, 'मैं एक गहरी सांस लेता हूं, यह जानते हुए कि मैं भाग्यशाली हूं कि जिंदा हूं। मैं पहले चुनौतियों का सामना करके बचा हूं और भविष्य में भी चुनौतियों का सामना करके बच जाऊंगा। मैं आज जो जीवन जी रहा हूं, उससे मुझको भटकने की जरूरत नहीं है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+