क्या है स्वच्छ भारत मिशन, जिसके पूरे हुए 10 साल, पीएम मोदी ने कही खास बात
आज महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ भारत मिशन की 20वीं वर्षगांठ पर संबोधित करते स्वच्छ भारत मिशन की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा स्वच्छ भारत मिशन की यह यात्रा करोड़ों भारतवासियों की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। बीते 10 साल में कोटि-कोटि भारतीयों ने इस मिशन को अपनाया है। अपना मिशन बनाया है, इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाया है।
बता दे कि स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 2 अक्तूबर 2014 को की थी। इस मिशन का लक्ष्य देश की हर गली, सड़क को स्वच्छ रखना है।

महात्मा गांधी ने देश को दासता से जरूर आजाद कराया, लेकिन उनका स्वच्छ भारत का सपना अधूरा ही रहा, यही वजह है कि बापू के इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की।
स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने कहा कि मेरे आज के 10 साल की इस यात्रा के इस पड़ाव पर मैं हर देशवासी,हमारे सफाई मित्र, हमारे धर्म गुरु, हमारे खिलाड़ी, हमारे सेलब्रिटी, एनजीओ, मीडिया के साथी, सभी की सराहना करता हूं, भूरी-भूरी प्रशंसा करता हूं।
आप सभी ने मिलकर स्वच्छ भारत मिशन को इतना बड़ा जन आंदोलन बना दिया, मैं राष्ट्रपति जी, उप राष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व उपराष्ट्रपति, उन्होंने भी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में श्रमदान दिया।
देश को बहुत बड़ी प्रेरणा दी। मैं आज राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का भी हृदय से धन्यवाद देता हूं। देशभर में आज स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं, लोग अपने गांव, शहर, मोहल्ले, फ्लैट, सोसाइटी को स्वयं बड़े आग्रह से साफ-सफाई कर रहे हैं। कई राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री इस कार्यक्रम का हिस्सा बने और इसका नेतृत्व किया।
बीते पखवाड़े में करोड़ों लोगों ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सेवा पखवाड़ा के 15 दिनों में देशभर में 27 लाख से ज्यादा कार्यक्रम हुए, जिनमे 28 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, निरंतर प्रयास करके ही हम, अपने भारत को स्वच्छ बना सकते हैं। मैं सभी का प्रत्येक भारतीय का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications