Tihar Jail: आखिर क्या है पूरी तिहाड़ जेल को जाल से ढकने का रहस्य, Video देख ठनका माथा

Tihar Jail Delhi: दिल्ली की पूरी तिहाड़ जेल को जाल से ढके जाने का एक वीडियो सामने आया है। खुद तिहाड़ जेल प्रशासन ने पुष्टि करते हुए इस वीडियो को सही बताया है।

tihar jail

Net cover in tihar jail: दिल्ली की तिहाड़ जेल में पिछले दिनों हुई गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद से जेल प्रशासन सवालों के घेरे में है। सवाल उठ रहे हैं कि इतनी हाई सिक्योरिटी वाली तिहाड़ जेल में आखिर कैसे हत्या जैसी वारदात हो गई।

टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा और कोर्ट ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मामले पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी। अब तिहाड़ प्रशासन ने जेल की सुरक्षा और इस तरह की वारदातों को रोकने के मकसद से एक और बड़ा कदम उठाया है।

जाल से ढकी गई पूरी तिहाड़ जेल
शुक्रवार को तिहाड़ जेल में क्विक रिस्पॉन्स टीम को तैनात किया गया और साथ ही पूरे जेल परिसर को जाल से ढका गया। जेल परिसर को जाल से ढकने के पीछे मकसद है कि कोई भी शख्स बाहर से मोबाइल या कुछ अन्य सामान जेल के अंदर ना फेंक सके। तिहाड़ जेल में जाल लगाए जाने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी पुष्टि खुद तिहाड़ जेल प्रशासन ने की है।

जेल प्रशासन के मुताबिक, भविष्य में इस तरह की कोई घटना ना हो, इसके लिए जेल में क्विक रिस्पॉन्स टीम की तैनाती की गई है। अगर जेल परिसर में कहीं भी कोई अवांछित घटना घटती है, तो ये टीम तुरंत एक्शन लेगी।

2 मई को तिहाड़ जेल में क्या हुआ था
आपको बता दें कि बीते 2 मई को दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद टिल्लू ताजपुरिया की जेल के अंदर ही उसके दुश्मन गैंग के गुर्गों ने नुकीले हथियारों से गोदकर हत्या कर दी थी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई, जिसमें कुछ लोग टिल्लू ताजपुरिया की हत्या करते हुए और इसके बाद उसके शव को घसीटते हुए नजर आए। वीडियो में साफ दिखाई दिया कि इस दौरान जेल में तैनात सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने खड़े रहे। वीडियो सामने आने के बाद सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था।

टिल्लू के साथी के भाई ने क्यों की आत्महत्या?
वहीं टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के कुछ दिन बाद ही उसके एक साथी के भाई की आत्महत्या की भी खबर आई। 11 मई को दिल्ली पुलिस ने बताया कि 25 साल के बंटी नामक शख्स ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बंटी का बड़ा भाई सोनू पिछले 6 साल से जेल में है और वो टिल्लू गैंग के लिए काम करता है। शुरुआती जांच में पता चला कि बंटी जेल में हुई टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था और इसी वजह से उसने ये कदम उठाया।

Recommended Video

      Rohini Court Firing: Gangster Tillu और Gogi Gang की कहानी, दोस्त बने दुश्मन | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+