क्या है PM PRANAM Yojana? जानिए फायदे और केंद्र सरकार का मकसद
PM PRANAM Yojana: रासायनिक उर्वरकों वाली कृषि को कम करना और सब्सिडी के बोझ को कम करना इसका मकसद है। केंद्र सरकार इस योजना के माध्यम से कृषि भूमि की उर्वरक शाक्ति को बनाए रखना चाहती है।
PM PRANAM Yojana:'प्रधानमंत्री प्रणाम योजना' एक भूमि सुधार और वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने वाली योजना है। इस साल बजट सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना की शुरुआत की थी। PRANAM (प्रमोशन ऑफ ऑल्टरनेटिव न्यूट्रियन्ट्स फॉर एग्रीकलचर मैनेजमें स्कीम) योजना का मकसद कृषि क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल को रोकना है। इसके साथ ही कम रसायन वाले खाद्यान्नों के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनना है।
इस योजना का मकदस रासायनिक उर्वरकों पर सब्सिडी के बोझ को कम करना भी है। जो 2022-23 में 2.25 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। 2021 के 1.62 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े से 39 फीसदी अधिक है।

वहीं, सरल शब्दों में समझें तो यह एक ऐसी योजना है, जिसके तहत भूमि सुधार, जागरूकता, पोषण और सुधार के लिए चलाए जाने वाला एक कार्यक्रम है। इस योजना से हरित विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी।
क्या हैं इस योजना के फायदे
- भारत के करीब एक करोड़ से अधिक किसानों को लाभ देना
- लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना।
- वैकल्पिक पोषक तत्वों और उर्वरकों के उपयोग
- कृषि भूमि की गुणवत्ता में सुधार
- कंप्रेस्ड बायो गैस के उपयोग को भी बढ़ावा देना












Click it and Unblock the Notifications