Shashi Tharoor: मेरी पोजिशन क्या है? शशि थरूर ने पूछा राहुल से सवाल, जानिए क्या मिला जवाब

Shashi Tharoor: केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से सांसद शशि थरूर इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, शशि थरूर ने कांग्रेस पार्टी के अंदर अपनी भूमिका (पोजिशन) को लेकर सवाल पूछा है। थरूर ने यह सवाल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पूछा है। हालांकि, राहुल गांधी ने उनकी किसी भी शिकायत या सुझावों पर कोई न तो टिप्पणी और ना ही कोई ध्यान दिया।

वहीं, अब ऐसी खबर आ रही है कि केरल में पार्टी नेताओं के बीच थरूर के खिलाफ विरोध और मजबूत हो गया है। न्यूज़ 18 की खबर मुताबिक, AICC सांसद शशि थरूर के साथ नरमी बरतने के मूड में नहीं है। दरअसल, कुछ दिनों पहले राहुल गांधी और शशि थरूर के बीच बातचीत हुई थी। इस दौरान थरूर ने राहुल गांधी से पार्टी में अपनी भूमिका स्पष्ट करने को कहा था।

Shashi Tharoor

दिल्ली में हुई बातचीत के दौरान शशि थरूर ने पार्टी में किनारे किए जाने पर राहुल गांधी से अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। वहीं, अब ऐसा बताया जा रहा है कि वह राहुल गांधी से हुई बातचीत से खुश नहीं हैं क्योंकि राहुल ने कोई वादा नहीं किया। अब सवाल है कि आखिर कांग्रेस और AICC उनसे क्यों नाराज है?

खबर के मुताबिक, पिछल कुछ वक्त शशि थरूर पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे हैं। जैसे कि प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनकी मुलाकात पर। हाल ही में उन्होंने एक लेख में LDF सरकार के तहत औद्योगिक विकास की तारीफ की थी। इससे केरल में पार्टी के अंदर खलबली मच गई थी।

थरूर के इन बयानों से ऐसा लगता है कि वो पार्टी लाइन पर चलने के लिए तैयार नहीं हैं। क्योंकि, उन्हें लगता है कि पार्टी के भीतर उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। टीओआई की खबर के मुताबिक, राहुल गांधी से मुलाकात में थरूर ने बताया कि All India Professional Congress से उन्हें जिस तरह हटाया गया, उससे वे बहुत दुखी हैं।

क्योंकि, यह संगठन उन्होंने खुद बनाया था। पार्टी द्वारा नजरअंदाज किए जाने की अफवाहों के बीच शशि थरूर ने X पर एक पोस्ट की है जिसमें लिखा है, 'Where ignorance is bliss, 'tis folly to be wise.' यानी 'जहां अज्ञानता में परमानंद हो, वहां बुद्धिमान होना मूर्खतापूर्ण है।'

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कांग्रेस के अधिकांश वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा थरूर को दी गई प्रमुखता से नाखुश हैं। उनका कहना है कि पार्टी ने चार बार के सांसद को पर्याप्त छूट दी है। टीएनआईई ने एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के हवाले से कहा कि राहुल गांधी द्वारा उनसे बात करने के बाद भी थरूर ने अपनी स्थिति में कोई सुधार नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: 'अडानी का मुद्दा व्यक्तिगत नहीं बल्कि देश का है', राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+