Lagrange point: क्या है लैग्रेंज प्वाइंट, जहां ISRO का आदित्य-L1 सूर्य का करेगा अध्ययन?

ISRO's Aditya-L1 Lagrange point: चंद्रयान-3 मिशन के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अब आदित्य L-1 मिशन की तैयारियों में लगा है। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा है कि सूर्य का अध्ययन करने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष-आधारित मिशन आदित्य एल-1 श्रीहरिकोटा पहुंच गया है और सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च होने के लिए तैयार है।

सूर्य के अध्ययन के लिए इसरो पहली बार अंतरिक्ष आधारित कोई मिशन लॉन्च करने जा रही है। सोमनाथ ने कहा कि लॉन्च की अंतिम तारीख दो दिनों में घोषित की जाएगी।

ISROs Aditya-L1 Lagrange point

इस स्पेसक्राफ्ट को सूर्य और धरती के होलो ऑर्बिट सिस्टम में लैग्रेंज प्वाइंट-1 (L1) पर एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा। जो पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी (15 लाख किलोमीटर) दूर है। आदित्य-एल1 को लैग्रेंज प्वाइंट-1 के चारों ओर प्रभामंडल कक्षा में स्थापित करने से उपग्रह को बिना किसी रुकावट या ग्रहण के लगातार सूर्य को देखने की अनुमति मिल जाएगी।

125 दिनों का सफर पूरा करेगा आदित्य एल-1

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि, ''लॉन्च के बाद आदित्य एल-1 को पृथ्वी से लैग्रेंज प्वाइंट-1 तक पहुंचने में 125 दिनों का वक्त लगेगा। हमें तब तक इंतजार करना होगा।"

आदित्य-एल1 मिशन, जिसका उद्देश्य एल1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है, अलग-अलग तरंग बैंडों में प्रकाशमंडल, क्रोमोस्फीयर और सूर्य की सबसे बाहरी परतों, कोरोना का निरीक्षण करने के लिए सात पेलोड ले जाएगा।

क्या है लैग्रेंज प्वाइंट?

वैज्ञानिक भाषा में लैग्रेंज प्वाइंट-1 को सामान्य तौर पर एल-1 के नाम से जाना जाता है। इस तरह के पांच प्वाइंट धरती और सूर्य के बीच होते हैं, इन्ही प्वाइंट में से एक है, लैग्रेंज प्वाइंट-1। इस प्वाइंट पर सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल बैलेंस हो जाता है और सेंट्रिफ्युगल फोर्स बनता है। ऐसे में अगर इस स्थान पर किसी ऑब्जेक्ट को रखा जाता है तो वह आसानी से दोनों के बीच स्थिर टिका रहता है और ऊर्जा भी कम लगती है। इससे उस वस्तु को प्रभावी ढंग से "होवर" करने की अनुमति मिलती है।

पृथ्वी और सूर्य के बीच, सूर्य की दिशा में पहला लैग्रेंज प्वाइंट-1 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर है। यह बिंदु दो पिंडों को जोड़ने वाली रेखा पर है और सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के कक्षीय पथ में स्थित है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+