कोरोना संकट में बढ़ी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट की डिमांड, क्या है ये मेडिसिन, क्यों दुनियाभर के देशों में है इसकी मांग
नई दिल्ली। कोरोना वायरल की चपेट में दुनिया के 180 से ज्यादा देश आ गए हैं। दुनिया भर में 1,348,184 लोगों कोरोना की चपेट में है। सबसे ज्यादा खराब हालात अमेरिका की है, जहां कोरोना संक्रमण से मरने वालों की तादात 10000 के पार हो गई है। बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने भारत से मदद मांगी है और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) दवाईयों की सप्लाई का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने कोरोना वायरस के इलाज में प्रभावी मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन निर्यात से बैन हटाने विचार कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति की वजह से एक बार फिर से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन मेडिसिन एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने दबी जुबान में यह तक कह दिया कि अगर भारत हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवाई की सप्लाई नहीं करता है तो उसे परिणाम भुगतना होगी। ऐसे में समझना जरूरी है कि आखिर ये हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन मेडिसिन हैं क्या? क्यों दुनियाभर के देशों में इसकी डिमांड बढ़ी है? क्यों भारत ने इसके निर्यात पर रोक लगाई हैं और क्या सच में ये दवाई कोरोना को रोकने में कारगर है? आइए इन सब सवालों के बारे में विस्तार से जानते हैं....
Recommended Video

क्या है हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन
अमेरिकी समेत दुनियाभर के 30 देशों ने भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन मेडिसिन की डिमांड की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक यह दवाई कोरोना वायरस से लड़ने में कारगर है। भारत इस दवा का प्रमुख उत्पादक है। भारतीय दवा कंपनियां बड़े स्तर पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का उत्पादन करती हैं। इस दवा का इस्तेमाल मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए किया जाता है। भारत में हर साल बड़ी संख्या में लोग मलेरिया की चपेट में आते हैं, इसलिए भारतीय दवा कंपनियां बड़े स्तर पर इसका उत्पादन करती हैं।

दुनियाभर के देशों में बढ़ी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की डिमांड
अमेरिका भारत पर मेडिसिन के लिए दवाब बनाने की कोशिश कर रहा है। भारत को चेतावनी दी जा रही है। दवाई की सप्लाई न करने पर परिमाण भुगतने की बात कह रहा है। वहीं दुनियाभर के 30 देशों ने भारत से इस मेडिसिन की डिमांड की है, जिसमें अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी, स्पेन इसमें शामिल हैं। भारत ने अपनी जरूरतों को देखते हुए फिलहाल इसके निर्यात पर रोक लगा रखी है। भारत के पास अपनी ज़रूरत के हिसाब से स्टॉक है और आने वाले दिनों में बढ़ती मांग को देखते हुये उत्पादन बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया जा रहा है।

क्या कोरोना के इलाज के लिए है कारगर
ये मेडिसिन एंटी मलेरिया ड्रग क्लोरोक्वीन से थोड़ी अलग है। इसका इस्तेमाल ऑटोइम्यून रोगों(Arthritis) के इलाज में किया जाता है,लेकिन जैसे-जैसे कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़े हैं, इसे कोरोना मरीजों का दिए जाने की बात सामने आई है। इसके पीछे की वजह है कि यह दवा सार्स-सीओवी-2 पर असर डालता है और यह सार्स सीओवी-2 वहीं वायरस है, जो कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह बनता है। अमेरिका के शोधकर्ताओं का मानना है कि इस मेडिसिन के साथ प्रोफिलैक्सिस का डोज लेने से SARS-CoV-2 संक्रमण और वायरल को बढ़ने से रोका जा सकता है। वहीं कुछ रिसर्च ये भा दावा करते हैं कि सिर्फ हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन या अजिथ्रोमाइसिन को अकेले लेने से या दोनों को मिलाकर लेने से अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट में SARS-CoV-2 RNA कम किया जा सकता है।

भारत हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का सबसे बड़ा निर्यातक देश
आपको बता दें कि भरत हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का सबसे बड़ा निर्यातक देश है, हालांकि भारत को इस मेडीसीन के लिए कच्चा माल चीन से मिलता है। आने वाले दिनों में भारत में इस मेडिसिन की डिमांड बढ़ने वाली है। वहीं कच्चे माल के आयात में परेशान हो सकती है। हालांकि सरकार ने भरोसा दिलाया है कि वो कच्चे माल की कोई कमी नहीं आने देंगे। ऐसे में इसके निर्यात को लेकर भारत सोच-समझ कर फैसला ले रहा है। भारत सरकार ने IPCA Lab और Cadila कंपनी को Hydroxy Chloroquine के 10 करोड़ टैबलेट तैयार करने का ऑर्डर दिया है। वहीं इन्हीं दोनों कंपनियों को अमेरिका से भी ऑर्डर मिला है।

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के साइड इफेक्ट
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का बिना किसी लक्षण के इस्तेमाल करना सही नहीं है। इस दवा के साइड इफ़ेक्ट की बात करें तो इसके अंतर्गत सिरदर्द, चक्कर आना, भूख मर जाना, मतली, दस्त, पेट दर्द, उल्टी और त्वचा पर लाल चकत्ते होना शामिल हैं। इसके ओवरडोज से मरीज बेहोश हो सकता है।
-
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications