एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की एयरटेल और जियो से डील पक्की! क्या इससे भारत में सस्ता होगा इंटरनेट?
Starlink in India: अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट मुहैया करवाने वाली कंपनी स्टारलिंक के साथ देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और जियो ने हाई स्पीड इंटरनेट को भारत में लाने के लिए एग्रीमेंट किया है। स्टारलिंक एक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस है, जो आपको सैटेलाइट कवरेज के अंदर कहीं भी हाई स्पीड इंटरनेट देती है। स्टारलिंक का संचालन एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स करती है।
स्टारलिंक की सबसे बड़ी खास बात ये है कि इससे ग्रामीण इलाकों में भी इंटरनेट पहुंच सकता है। अगर जियो और एयरटेल इनके साथ काम करते हैं तो संभावना है कि भारत में वहां भी इंटरनेट होगा, जहां पारंपरिक तौर पर इंटरनेट सर्विस नहीं होती है। फिलहाल स्टारलिंक इंटरनेट की सर्विस 100 से ज्यादा देशों में हैं। भारत के पड़ोसी देश भूटान में भी इसकी सर्विस है।

ऐसे में आइए जानें ये स्टारलिंक क्या है, कैसे काम करती है, इसके आने से भारत में इंटरनेट की स्पीड और कीमत पर क्या असर पड़ेगा?
स्टारलिंक के आने से बदल सकती है भारत में इंटरनेट की तस्वीर!
हालांकि भारत में अभी भी स्टारलिंक को नियामकों की मंजूरी नहीं मिली है। इसको लेकर कुछ सुरक्षा चिंताएं हैं। सैटेलाइट संचार लाइसेंस के लिए स्टारलिंक का आवेदन अब फाइनल राउंड में एंट्री कर गया है। हालांकि भारत सरकार स्टारलिंक के लिए कुछ कड़ी शर्तें रख सकता है। लेकिन अगर भारत में इसे मंजूरी मिल जाती है तो आने वाले दिनों में भारत में इंटरनेट की तस्वीर बदल सकती है।
लंबे समय से भारत में स्टारलिंक के प्रवेश को कई विनियामक बाधाओं का सामना करना पड़ा है। हालांकि, पाइपलाइन में इन संभावित साझेदारियों के साथ, स्टारलिंक दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेट बाजार भारत में से प्रवेश करने के लिए तैयार है।
What is Starlink: क्या है स्टारलिंक?
स्टारलिंक दुनिया का पहला और सबसे बड़ा सैटेलाइट समूह है। स्टारलिंक हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस देती है। जहां पारंपरिक ब्रॉडबैंड सर्विस फाइबर केबल और सेल्युलर टावरों पर निर्भर हैं, वहीं स्टारलिंक 'लो अर्थ ऑर्बिट' सैटेलाइटों के जरिए आपको हाई स्पीड इंटरनेट देती है।
स्टारलिंक "अंतरिक्षयान और ऑन-ऑर्बिट संचालन दोनों के साथ उन्नत सैटेलाइट और उपयोगकर्ता हार्डवेयर का लाभ उठाकर" दुनिया भर में हाई स्पीड वाला इंटरनेट प्रदान करता है। एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के पास ऑर्बिट में लगभग 7000 सैटेलाइट मौजूद हैं। वहीं 100 देशों में 40 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।
ऐसे तो स्टारलिंक को फिक्स्ड लोकेशन में इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। लेकिन अतिरिक्त हार्डवेयर की वजह से ये चलते वाहनों, नावों और विमानों में भी इंटरनेट एक्सेस दे सकता है।
Starlink internet speed: स्टारलिंक कैसे हाई-स्पीड इंटरनेट मुहैया कराती है?
स्टारलिंक के मुताबिक ज्यादातर सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस, एकल भूस्थिर उपग्रहों से आती हैं जो ग्रह की परिक्रमा 35,786 किमी पर करते हैं, जिससे विलंबता ज्यादा होती है। विलंबता उपयोगकर्ता और उपग्रह के बीच राउंड-ट्रिप डेटा समय को दर्शाता है। जिससे स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉल करना मुश्किल हो जाता है। वहीं स्टारलिंक के सैटेलाइट पृथ्वी की परिक्रमा बहुत कम दूरी, लगभग 550 किमी पर करते हैं, इससे विलंबता को काफी हद तक कम करने में मदद मिलती है। इसी वजह से स्टारलिंक हाई-स्पीड इंटरनेट मुहैया करा पाती है।
स्टारलिंक का कहना है कि इसके यूजर्स आमतौर पर 25 से 220 Mbps के बीच डाउनलोड स्पीड का इस्तेमाल करते हैं। जबकि ज्यादातर यूजर्स 100 Mbps से अधिक की स्पीड का अनुभव करते हैं। अपलोड के लिए, स्पीड आमतौर पर 5 से 20 एमबीपीएस के बीच होती है।
हालांकि, जगह, दिन के समय और स्टारलिंक द्वारा आपकी सेवा योजना के आधार पर नेटवर्क में आपके डेटा को दी जाने वाली प्राथमिकता पर भी निर्भर करता है।
Starlink internet price: क्या स्टारलिंक के आने से भारत में सस्ता होगा इंटरनेट?
स्टारलिंक के भारत में आने से ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों को रहने वालों को इंटरनेट की सर्विस मिल सतती है। ये वहां भी इंटरनेट पहुंचा सकता है, जहां फाइबर कनेक्टिविटी नहीं है। स्टारलिंक के आने से भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूती मिल सकती है। हालांकि ये इस बात पर भी निर्भर रहेगा कि स्टारलिंक सर्विस कितनी सस्ती रहेगी।
स्टारलिंक के प्लान फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं हुए हैं। लेकिन भारत के पड़ोसी देश भूटान में मौजूद स्टारलिंक की सर्विस की कीमतों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में इसके प्लान की कीमत क्या हो सकती है।
स्टारलिंक के प्लान भूटान में 'रेजिडेंशियल लाइट प्लान' 3000 नोंग्त्रुम (भूटानी करेंसी) प्रति महीना है। भारत और भूटान के करेंसी का मूल्य एक जैसा ही है...इसलिए भारत में भी इसकी कीमत इसी के आसपास होगी। भूटान में स्टारलिंक इंटरनेट की स्पीड 25 से 110 Mbps के बीच है। 25 से 110 Mbpsवाली रेजिडेंशियल प्लान की कीमत 4200 नोंग्त्रुम (भारतीय रुपये में 4200 रुपये) है।
टेलीकॉम मार्केट के एक्सपर्ट के मुताबिक भारत में भी स्टारलिंक प्लान की सर्विस 500 रुपये से लेकर 4500 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि जियो और एयरटेल के साथ डील होने के बाद ये और सस्ती हो सकती है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications