Cloud Burst: बादल क्यों फटता है? कैसे मिनट में मच जाती है तबाही, कश्मीर में 1000 लोगों की हुई थी मौत
पहाड़ों पर बारिश के मौसम में अक्सर लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाते हैं क्योंकि यहां बादल के फटने का खतरा सबसे अधिक होता है। कई बार बादल फटने के कारण लोगों को भारी जान माल का नुकसान उठाना पड़ता है। लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि आखिर बादल क्यों फटता है? कैसे फटता है? तो चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं कि आखिर बादल कैसे फटता है?
बादल कब और क्यों फटता है?
दरअसल, बादल फटने का मतलब है तबाही। यानी कि अगर बादल फटता है तो मिनट भर में खतरनाक स्तर पर बारिश होने लगती है जिससे घंटों के अंदर बाढ़ तक आ जाती है। चलिए अब समझते हैं आखिर बादल क्यों फटता है? बादल फटने की घटना तब घटित होती है जब भारी मात्रा में नमी वाले बादल एक जगह इक्कठा हो जाते हैं और उन्हें फैलने के लिए जगह नहीं मिलती है। ऐसा होने से बादल में मौजूद पानी की बूंदें आपस में एक जगह जमा हो जाती है। बूंदों का भार इतना ज्यादा हो जाता है कि बादल का घनत्व बढ़ जाता है। घनत्व बढ़ने से जोरदार आवाज के साथ बादल फटता है और अचानक तेज बारिश शुरू हो जाती है।

पहाड़ों पर क्यों ज्यादा फटते हैं बादल
दरअसल, नमी से भरे बादल जब हवा के साथ तेजी से आगे बढ़ते हैं तो बीच में उनका पहाड़ों से सामना होता है। इसके बाद पहाड़ों की ऊंचाई इसे आगे नहीं बढ़ने देती है। पहाड़ों से टकराने के बाद बादल अचानक फट पड़ता है और फिर उसमें मौजूद पानी अचानक बारिश के रूप में बहने लगती है। पानी का फोर्स इतना खतरनाक होता है कि यह मजबूत पहाड़ों को भी ढहा देती है।
2013 में उत्तराखंड में बादल फटने की घटना, लाई थी भीषण तबाही
साल 2013 में उत्तराखंड के केदारनाथ में बादल फटने की घटना से भीषण तबाही मच गई थी। इस घटना में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग लापता हो गए थे। ज्यादातर लापता हुए लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लापता लोगों में से ज्यादातर तीर्थयात्री थे।
साल 2010 जम्मू कश्मीर, लेह में बादल फटने की घटना
अगस्त 2010 में जम्मू कश्मीर के लेह में दर्दनाक घटना घटी थी। जम्मू-कश्मीर के लेह में बादल फटने से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 400 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस जानलेवा आपदा के कारण लद्दाख क्षेत्र के कई गांव उजड़ गए और करीब 9000 से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications