12th फेल वाले IPS मनोज शर्मा का रोल निभाने वाले विक्रांत मैसी कितने पढ़े-लिखे हैं? इस स्कूल से की है 12वीं
Reel Life IPS Manoj Sharma Education: 12th फेल मूवी बनने के बाद IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा काफी सुर्खियों में हैं। मनोज शर्मा की रियल लाइफ पर यह फिल्म बनी है। फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी ने आईपीएस मनोज शर्मा के किरदार को निभाया है। लोग फिल्म में उनके संघर्ष को देख काफी प्रेरित हो रहे हैं। इस सुपरहिट फिल्म ने लोगों के दिल में अलग जगह बनाई है।
मनोज शर्मा के बारहवीं में फेल होने की चर्चा काफी हो रही है। साथ ही इसकी भी चर्चा हो रही है कि आईपीएस मनोज शर्मा का किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी कितने पढ़े-लिखे हैं। रील लाइफ का आईपीएस मनोज शर्मा की एजुकेशन क्या है। उन्होंने कहां से और कौन सी डिग्री हासिल की है।

इस सब्जेक्ट से किया है ग्रेजुएशन
विक्रांत मैसी का जन्म 3 अप्रैल 1987 को हुआ था। उनका जन्म मुंबई के ईसाई परिवार में हुआ था। उन्होंने मुंबई के वर्सोवा के सेंट एंथनी हाई स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने आरडी नेशनल कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। अपने दमदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है।
12th फेल से मिली जबरदस्त लोकप्रियता
हालांकि, उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक था। उन्होंने सिर्फ सात साल की आयु से डांस और थिएटर का परफॉरमेंस शुरू कर दिया था। विक्रांत मैसी ने लुटेरा और हसीन दिलरुबा जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें वेब सीरीज मिर्जापुर में बब्लू पंडित के रोल से जबरदस्त लोकप्रियता मिली। 12th फेल फिल्म में उन्होंने अपने दमदार अभिनय से लोहा मनवाया है। उन्हें इसमें सबसे अधिक लोकप्रियता मिली है।
12वीं में कैसे फेल हुए थे मनोज शर्मा
मनोज शर्मा 12वीं की परीक्षा में फेल हो गए थे। वे नौवीं, दसवीं और 11वीं में थर्ड डिवीजन से पास हुए थे, वे भी नकल करके। 12वीं में नकल करने का मौका नहीं मिला तो वे फेल हो गए। इसके बाद वे बिना नकल करके 12वीं में पास हुए और यूपीएससी में 121वीं रैंक हासिल की।
यह भी पढ़ें- 12th Fail वाले IPS मनोज शर्मा को UPSC में आई थी कौन सी रैंक, कहां हुई थी पहली पोस्टिंग और अभी किस पद पर हैं?












Click it and Unblock the Notifications