फायरिंग के बीच ही मिलेंगे बीएसएफ और पाक रेंजर्स के अधिकारी
नई दिल्ली। एक तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार तनाव जारी है और दोनों देशों के बीच एनएसए स्तर की वार्ता भी होते-होते रह गई, दूसरी तरफ अब भारत और पाकिस्तान के बीच सुरक्षा स्तर की वार्ता होने जा रही है। पाक की ओर से 16 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल इस वार्ता के लिए भारत पहुंच चुका है।
वार्ता से पहले आए कई बयान
इस वार्ता से पहले ही पाक की ओर से इस तरह के बयान आ चुके हैं जिनमें सिर्फ और सिर्फ कश्मीर का ही जिक्र किया गया है।इन बयानों के बाद अब सभी की नजरें इस पर लगी हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली इस वार्ता के दौरान आखिर किन मुद्दों पर बात होगी।
पढ़ें-पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई की हिम्मत न करें भारत
यह बातचीत दोनों देशों के बीच और भी खास इसलिए हो गई है क्योंकि पाक ने एनएसए वार्ता को हुर्रियत कोशामिल न करने की वजह से कैंसिल कर दिया था।
क्या है एजेंडा
बीएसएफ और पाक रेंजर्स के आफिसर्स जब बातचीत के लिए मिलेंगे जो उसमें सीजफायर वॉयलेशन का मुद्दा सबसे अहम होगा। पिछले कुछ माह से सीमा पर लगातार फायरिंग जारी है और दोनों ही पक्ष इस फायरिंग को शांत कराने के तरीके
तलाश रहे हैं। इस बातचीत के दौरान दोनों ही पक्ष उस रास्ते को तलाशने की कोशिश करेंगे जिसके जरिए इस फायरिंग पर लगाम लगाई जा सके। यह तभी हो सकेगा जब बातचीत सही दिशा में आगे बढ़े।
इसके अलावा दोनों ही पक्ष इस पर भी चर्चा कर सकते हैं कि सीमा पार से जारी तस्करी को कैसे रोका जाए। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बातचीत काफी अहम है। बीएसएफ की ओर से कहा गया है कि यह बातचीत एक
सकारात्मक माहौल में होगी। साथ ही कई तरह के सकारात्मक पहलुओं जैसे बातचीत का स्तर, सीमा पर गश्त के और तरीके और दोनों देशों के बीच भरोसे को और मजबूत करने पर भी चर्चा होगी।
कड़ा संदेश देने की कोशिश
भारत की ओर से पाक की ओर से जारी घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया जाएगा। इस दौरान हाल में हुए उधमपुर और गुरदासपुर हमले का भी जिक्र होगा। बीएसफ की ओर से पाक रेंजर्स के सामने पाक की ओर से जारी घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए एक कड़ा संदेश दिया जा सकता है।













Click it and Unblock the Notifications