आम बजट में घर की गृहणियों को क्या मिला?
नयी दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने अपना पूरा आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री अरुण जेटली से आम बजट पेश कर सबको खुश करने की पूरी कोशिश की, लेकिन अपनी इस कोशिश में वो पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाए। महिलाएं जेटली के बजट के कुछ खास प्रभावित नहीं हुई। उन्हें बजट से जो उम्मीदें थी वो पूरी नहीं हो पाई।

आम बजट में जरुरत की कई चीजें मंहगी की गई। हलांकि निर्भया कोष के लिए एक हजार करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया। महिलाओं से संबंधित योजनाओं के लिए बजट में 79,258 करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया है। वहीं 11.5 करोड़ एलपीजी उपभोक्ताओं को सब्सिडी का खाते के जरिये नकद भुगतान का भी प्रावधान दिया गया है।
लेकिन जरुरत की कई चीजें महंगी होने से महिलाएं संतुष्ट नहीं है। दवाइएं, घर लेना, केबल टीवी और वाईफाई, इंश्योरेंस पॉलिसी, फोन और मोबाइल के बिल, ड्राईक्लीन, जिम, ब्यूरी पार्लर जाना अब महिलाओं को महंगा पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications