Odisha Train Accident: दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनों के ड्राइवर और गार्ड का क्या हुआ? रेलवे अधिकारी ने दी जानकारी

Driver and guards of Accident trains: ओडिशा में तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर के बाद लोगों के मन में सवाल है कि आखिर लोकोपायलट और गार्ड का क्या हुआ? क्या वे सुरक्षित हैं? अब इसे लेकर रेलवे अधिकारियों ने जवाब दिया है।

Accident Trains Driver Loco pilot Guard

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर के बाद यह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ।

जो ट्रेनें आपस में टकराईं उनमें कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी - दुर्घटना में शामिल थीं। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की संभावना है। वहीं 900 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मालगाड़ी के ड्राइवर का क्या हुआ?
अधिकारी ने कहा कि मालगाड़ी के ड्राइवर और गार्ड बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। अब दोनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

कोरोमंडल एक्सप्रेस के ट्रेन के ड्राइवर का क्या हुआ?
कोरोमंडल एक्सप्रेस के लोको पायलट और उनके सहायक के साथ-साथ गार्ड घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि ट्रेन के लोको पायलट और उनके सहायक के साथ-साथ गार्ड का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Recommended Video

    Odisha Train Accident ने याद दिलाए वो दिन, जो रेल हादसे बने थे Black Day | वनइंडिया हिंदी

    लोको पायलट सुरक्षित हैं, फर्जी खबर शेयर करने से बचें

    हादसे के चार दिनों के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ), आदित्य कुमार चौधरी ने बताया है कि कोई भी फर्जी सूचना साझा नहीं की जानी चाहिए... इसे खारिज किया जाना चाहिए और इसका प्रचार नहीं किया जाना चाहिए। लोको पायलटों की मौत की सूचना फर्जी है।

    उन्होंने बताया, कोरोमंडल एक्सप्रेस (कल) शालीमार स्टेशन से दोपहर 3.20 बजे चलेगी। अपलाइन और डाउनलाइन में दो प्रमुख ब्लॉक का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। 16.10 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी गई है, और यह आंकड़ा हर घंटे अपडेट हो रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि अपलाइन की ओर, 40 (24 माल और 16 कोच) ट्रेनें भुवनेश्वर की ओर और डाउन दिशा में, हावड़ा की ओर 49 (16 माल और 23 कोच) ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं।

    बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ड्राइवर का क्या हुआ?
    बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट के साथ-साथ गार्ड घायल हो गए। तीनों को भी एक अलग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

    शुक्रवार को कैसे हुआ ट्रेन एक्सीडेंट
    शुक्रवार को भीषण हादसा तब हुआ जब चेन्नई की ओर जा रही शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। यह बगल के ट्रैक पर एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे कोरोमंडल एक्सप्रेस का पिछला डिब्बा तीसरे ट्रैक से टकरा गया।

    तीसरे ट्रैक पर विपरीत दिशा से आ रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरे डिब्बों से जा टकराई। आपलोगों को बता दें कि ओडिशा में बीते 6 साल में 5 बार ट्रेन हादसे हुए हैं जिनमें एक बार तो कोरोमंडल एक्सप्रेस ही पलटी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+