राज्यसभा में ऐसा क्या हुआ कि आहत सभापति जगदीप धनखड़ ने छोड़ दी कुर्सी!
Jagdeep Dhankhar News: राज्यसभा में गुरुवार को सत्र शुरू होते ही भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर बाहर किए जाने के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस-टीएमसी और अन्य विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
नौबत यहां तक आ गई कि राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ इतने आहत हो गए कि वो सभापति की कुर्सी छोड़कर बाहर चले गए। आइए जानते हैं सत्र के दौरान क्या हुआ जो हमेशा मुस्कुराते हुए नजर आने वाले धनखड़ को इतना गुस्सा आ गया कि उन्हें अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी?

दरअसल, विपक्ष के कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने फोगाट के मामले में बोलना चाहा तो सभापति धनखड़ ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी। वहीं टीएमसी सांसद ओ ब्रायन जैसे ही बोलना शुरू किए तो जगदीप धनखड़ ने उन्हें ऐसी हरकत दोबारा ना करने की चेतावनी दे डाली।
राज्यसभा धनखड़ ने कहा पूरा भारत देश विनेश फोगाट के साथ सहानुभूति रखता है और साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि उन्हें पदक विजेता के रूप में पूरा समर्थन मिलेगा। इसके साथ ही धनखड़ ने सदस्यों से मामले का राजनीतिकरण न करने का आग्रह किया।
इसके बाद कांग्रेस-टीएमसी और अन्य विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। धनखड़ में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न माध्यमों से चुनौतियां पेश की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनौतियां व्यक्तिगत रूप से उनके बजाय अध्यक्ष के रूप में उनके पद के लिए हैं।
जगदीप धनखड़ ने आहत होकर बोली ये बात
धनखड़ ने कुछ सांसदों के व्यवहार पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "सदन की गरिमा को कम न करें...अमर्यादित आचरण न अपनाएं...जयराम रमेश हंसें नहीं...मैं आपकी आदतें जानता हूं...कुछ सांसद गलत टिप्पणियां करते हैं...मुझे सदन का उतना समर्थन नहीं मिला जितना मुझे चाहिए था।"
इस पवित्र सदन को अराजकता का केंद्र बनाना...
वॉकआउट के बाद अध्यक्ष धनखड़ ने कहा "माननीय सदस्यों, इस पवित्र सदन को अराजकता का केंद्र बनाना, भारतीय लोकतंत्र पर हमला करना, अध्यक्ष की गरिमा को धूमिल करना, शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण माहौल बनाना, यह अशोभनीय आचरण नहीं है, बल्कि यह हर सीमा को लांघने वाला आचरण है।"
Earlier, Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar condemned the behaviour of TMC MP Derek O’ Brien- “You are shouting at the Chair. I condemn this behaviour. Can anyone countenance such conduct?...” https://t.co/qRUlgnD63J
— ANI (@ANI) August 8, 2024












Click it and Unblock the Notifications