ममता बनर्जी के रातभर चले धरने में क्या-क्या हुआ?

Recommended Video

    Mamata Bannerjee PM Modi आमने सामने, CBI मामले में TMC का Nonstop धरना | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार के खिलाफ रविवार रात से धरने पर बैठी हैं। बता दें सोमवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच वे फ्रेश होने के लिए स्टेज से उतरीं और ट्रैफिक पुलिस आउटपोस्ट पहुंचीं। वे लगभग 3 घंटे बाद चाय नाश्ता कर वापस लौटीं और धरना जारी रखा। रातभर ममता बनर्जी ठंड में सिर्फ एक पतला शॉल ओढ़े धरने पर बैठी रहीं। वे सारी रात अलग अलग नेताओं से फोन पर बातचीत करती रहीं। इसके अलावा वे मैसेज और न्यूज वेबसाइट्स भी देखती रहीं। उन्होंने कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम से भी बात की।

    समर्थकों से ममता ने घर जाने को कहा

    समर्थकों से ममता ने घर जाने को कहा

    पानी का एक एक घूंट पीकर ममता शरीर को ताकत देती रहीं और धरने पर रात काटी। इस बीच वे स्टेज के पास जमा अपने समर्थकों से घर जाने की अपील करती रहीं। उन्होंने कहा- आप लोग घर जाकर आराम करें मैं अकेले संभाल लूंगी और जब आप सुबह वापस आएंगे तो यहीं पर मिलूंगी। वहीं दर्जन भर पुलिस वाले उनकी सुरक्षा के लिए रातभर वहां तैनात रहे।

    देश और संविधान के लिए जारी रखेंगी सत्याग्रह

    देश और संविधान के लिए जारी रखेंगी सत्याग्रह

    रविवार को अपना ये धरना शुरू करते हुए ममता बनर्जी ने कहा था कि- वे देश और संविधान को बचाए जाने तक अपना सत्याग्रह जारी रखेंगी। इस धरने के बीच उनके पास कई नेताओं के फोन कॉल आए और उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। इस बीच वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को भी संबोधित करेंगी।

    क्या है मामला?

    क्या है मामला?

    रविवार की शाम 8.30 बजे को ममता बनर्जी सेंट्रल कोलकाता में तब धरने पर बैठ गईं सीबीआई कोलकाता पुलिस चीफ राजीव कुमार के घर पर पहुंची और दो घोटालों के नाम पर उन्हें हिरासत में ले लिया। राजीव कुमार साल 2013 में हुए शारदा और रोज वैली घोटाले का जांच कर रही एसआईटी का नेतृत्व कर रहे थे। ऐसे में मामले में कुछ दस्तावेजों के गायब हो जाने पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+