'यूपी-बिहार के भैया' वाले सीएम चन्नी के बयान पर शिवसेना ने क्या कहा? जानिए

पंजाब के सीएम चन्नी ने यूपी-बिहार के लोगों पर जो बयान दिया, उसपर शिवसेना ने क्या कहा?

नई दिल्ली, 17 फरवरी: पंजाब में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के उस बयान को लेकर सियासी हंगामा मच गया है, जिसमें उन्होंने एक रोड शो के दौरान लोगों से कहा कि यूपी-बिहार या दिल्ली के किसी भैया को पंजाब में एंट्री मत दे देना। चरणजीत सिंह चन्नी ने जिस समय ये बयान दिया तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थीं। सीएम चन्नी के इस बयान को लेकर जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है, वहीं इस विवाद पर अब शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है।

'सरकारें बदलीं, लेकिन लोगों को रोजगार नहीं मिला'

'सरकारें बदलीं, लेकिन लोगों को रोजगार नहीं मिला'

शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सीएम चन्नी के बयान पर गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'यूपी और बिहार के लोगों के मुद्दों को लेकर राजनीतिक दल असफल साबित हुए हैं, इसलिए जिनके पास विकल्प होता है वे पलायन कर जाते हैं। ठीक उसी तरह, जिस तरह कुछ लोग विदेश जाना चाहते हैं। नई-नई सरकारें आती रहीं, लेकिन लोगों को रोजगार और नौकरियां नहीं दे सकीं। लेकिन, जब यही लोग दूसरे राज्यों में होते हैं तो वहां की अर्थव्यवस्था में उनका योगदान होता है।'

'उनका मजाक उड़ाना बंद कीजिए'

'उनका मजाक उड़ाना बंद कीजिए'

अपने ट्वीट में प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे लिखा, 'जरा अपने चारों तरफ नजर दौड़ाइए, इन लोगों में आपके अंसगठित मजदूर हैं और कभी-कभी आपके लिए बहुत सस्ते मजदूर भी। ये ही लोग आपको अपनी सेवाएं देने वाले लोग हैं, ये आपके बिजनेसमैन हैं, इन्हीं लोगों में आपके विधायक-सांसद और अधिकारी भी हैं। और सबसे अहम बात कि ये लोग भारतीय हैं। इसलिए, उनका मजाक उड़ाना बंद कीजिए।'

ऐसे हर बयान की निंदा करता हूं- केजरीवाल

ऐसे हर बयान की निंदा करता हूं- केजरीवाल

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर प्रियंका गांधी भी तालियां बजाती हुईं नजर आईं। चन्नी ने अपने बयान में कहा, 'प्रियंका गांधी पंजाब की बहू हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार या दिल्ली के जो भैया यहां राज करने के लिए आना चाहते हैं, उन्हें प्रदेश में एंट्री मत करने देना।' सीएम चन्नी के इस बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो इस तरह के बयान की कड़ी निंदा करते हैं, जो किसी भी व्यक्ति या समाज के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें- हिजाब विवाद को 'द्रौपदी चीरहरण' से जोड़ने पर ट्रोल हुईं स्वरा, लोगों ने दिखाया आईना तो बोलीं- हां मैं यही हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+