सफ़ाईकर्मियों के पांव पखारने के बाद मोदी क्या बोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पांच सफ़ाईकर्मियों के पांव धोने के बाद उन्हें कुंभ मेले में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया.
यह पहली दफ़ा है जब किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा किया है. पांव पखारने के बाद मोदी ने कहा कि जिन सफ़ाईकर्मी भाई-बहनों के चरण धुलकर मैंने वंदना की है, वह पल मेरे साथ जीवनभर रहेगा.
"उनका आशीर्वाद, स्नेह, आप सभी का आशीर्वाद, आप सभी का स्नेह मुझपर ऐसे ही बना रहे. ऐसे ही मैं आपकी सेवा करता रहूं, यही कामना है."
मोदी ने कहा कि स्वच्छग्राहियों का ही परिश्रम था कि इस बार कुंभ की पहचान स्वच्छ कुंभ के तौर पर हुई है.
जम्मू-कश्मीरः 35A पर सुनवाई से पहले राज्यपाल का बड़ा क़दम
जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे से संबंधित अनुच्छेद 35A की वैधता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई से पहले राज्यपाल ने कहा है कि इस मुद्दे पर निर्वाचित सरकार ही शीर्ष अदालत में अपना पक्ष रखेगी.
रविवार को जम्मू-कश्मीर राज्यपाल के प्रशासन के मुख्य प्रवक्ता रोहित कंसल ने कहा है कि हमने सुप्रीम कोर्ट से फ़िलहाल इस मुद्दे पर सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया है.
कंसल ने कहा राज्य में कोई निर्वाचित सरकार नहीं है. निर्वाचित सरकार ही इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखेगी.
अनुच्छेद 35A राज्य के नागरिकों को विशेषाधिकार प्रदान करता है. राज्यपाल ने कहा है कि लोग किसी भी तरह की अफ़वाहों पर ध्यान न दें.
- यह भी पढ़ें | कश्मीर में अफ़वाहों के बीच कैसे बीता दिन
अरुणाचलः मुख्यमंत्री आवास पर हमला, गोलीबारी में दो की मौत
अरुणाचल प्रदेश में छह समुदायों को स्थायी निवासी प्रमाण पत्र दिए जाने की सिफ़ारिश के विरोध में रविवार को ग़ुस्साई भीड़ ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू के आवास पर हमला बोल दिया, जिसमें पुलिस की गोलीबारी में दो की मौत हो गई.
इसमें तीन के घायल होने की भी सूचना है. ग़ुस्साई भीड़ ने उपमुख्यमंत्री के निजी आवास को भी फूंक दिया.
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रमाण पत्र देने की सिफ़ारिश को स्वीकार नहीं करने का फ़ैसला किया है.
उनकी इस घोषणा के बाद भी प्रदर्शन जारी है.
- यह भी पढ़ें | बिहार के शेल्टर होम से लड़कियां क्यों भाग रही हैं?
समर स्मारक का आज प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
सैनिकों के सम्मान में बनाया गया देश का पहला वार मेमोरियल 'समर स्मारक' का उद्घाटन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.
यह युद्ध स्मारक 40 एकड़ में फैला है. प्रधानमंत्री दिल्ली के इंडिया गेट परिसर में पत्थर से बने स्तंभ के नीचे ज्योति प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन करेंगे, इसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में इस बारे में बात करते हुए लोगों से यहां आने की अपील की और सेल्फ़ी के ज़रिए देश और दुनिया को स्मारक की जानकारी पहुंचाने की बात कही.
- यह भी पढ़ें | कश्मीर, भारत-पाक के लिए लड़ाई का मुद्दा क्यों?
वेनेज़ुएला के फ़ैसले पर दक्षिण अमरीकी नेताओं ने जताई नाराज़गी
दक्षिण अमरीकी देशों के नेताओं ने मानवीय सहायता ठुकराने के वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति के फ़ैसले पर नाराज़गी जताई है.
इन देशों के नेताओं की सोमवार को कोलंबिया में बैठक होने जा रही है, जिसमें ये तय किया जाएगा कि वेनेज़ुएला के ख़िलाफ़ क्या क़दम उठाए जा सकते हैं.
अमरीका ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि वो राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध लगाने को तैयार है. कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में होने जा रही बैठक में अमरीकी उपराष्ट्रपति माइक पेन्स भी हिस्सा लेंगे, जहाँ वो बताएंगे कि उनका देश वेनेज़ुएला पर क्या कार्रवाई कर सकता है.
इस बीच, बैठक में हिस्सा लेने पहुँचे वेनेज़ुएला के विपक्षी नेता जुआन गुएडो ने विभिन्न देशों से आ रही सहायता सामग्री को रोकने के राष्ट्रपति मादुरो के फ़ैसले की कड़ी निंदा की है.
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications