Budget 2024 News: बजट में चुनावी राज्य महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड को क्या मिला?

Budget 2024 News: केंद्रीय बजट 2024-25 में मोदी सरकार ने बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए सौगातों का जमकर पिटारा खोला है। बिहार में हाइवे के लिए 26 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया गया तो आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए के फंड की घोषणा की है।

दूसरी तरफ इस साल जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, जिनमें महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड शामिल हैं, वहां इस बजट में क्या मिला, आइए जानते हैं?

Budget 2024

आमतौर पर ऐसा तय माना जा रहा था कि महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड, जहां इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां मोदी 3.0 सरकार अपने पहले बजट में खजाना खोल देगी, हालांकि इससे पूरी तरह से उलट हुआ।

ऐसा इसलिए क्योंकि अतीत में सत्तारूढ़ दल का चुनावी राज्यों पर फोकस बजट में साफ झलकता रहा है, लेकिन इस बार बिल्कुल भी ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में इन चुनावी राज्यों के लिए कोई भी अहम ऐलान नहीं किया है।

हालांकि कुछ ऐसी घोषणाएं हैं, जिनमें ये राज्य और ओबीसी और एससी-एसटी वर्ग कवर होगा। यहां इस वर्ग की बात इसलिए हो रही है, क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि लोकसभा में बीजेपी और एनडीए की सीटें कम होने की वजह इस समूह की नाराजगी थी।

बजट में देश के पूर्वी हिस्से वाले राज्यों के विकास के लिए पूर्वोदय योजना की घोषणा की गई है, जिसके तहत बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के साथ ही झारखंड भी इसमें शामिल है। इस योजना के तहत मानव संसाधन विकास के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक उन्नति के अवसरों का सृजन किया जाएगा।

जानिए इस बार बजट में क्या है खास?

  • एक करोड़ गरीब परिवारों को घर देने का वादा।
  • दो साल में 1 करोड़ किसानों की नेचुरल फार्मिंग में मदद की जाएगी।
  • 32 फसलों की 109 किस्में लाई जाएंगी।
  • 6 करोड़ किसानों और उनकी जमीनों को रजिस्ट्री में दर्ज किया जाएगा।
  • पहली जॉब में EPFO में 15 हजार रुपए की मदद सरकार करेगी।
  • हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन, 3% का ब्याज।
  • महिलाओं और बालिकाओं की योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपए आवंटित
  • मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+