अमिताभ बच्चन ने आखिर ऐसा क्या किया जिसके कारण उन्हें अपने फैंस से मांगनी पड़ी माफी
अमिताभ बच्चन ने आखिर ऐसा क्या किया जिसके कारण उन्हें अपने फैंस से मांगनी पड़ी माफी
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन रविवार (11 अक्तूबर) को अपना 78वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर देर शाम बेटे अभिषेक बच्चन ने एक स्पेशल फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी है। अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन की बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे बी। आप ओरिजनल हैं। मेरे हीरो हैं। 78वें जन्मदिन की बधाई। लव यू पा।" वहीं बिगबी के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस और बॉलीवुड की सितारों ने बधाई दी लेकिन जन्मदिन के एक दिन बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट पर अपने फैंस से माफी मांगी है। आइए जानते हैं आखिर बिग बी ने ऐसा क्या कर दिा कि उन्हें अपने फैंस से माफी मांगनी पड़ रही?

जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने जलसा पहुंचे फैंस
बता दें हर बार की तरह बिग बी के जन्मदिन पर उनके फैंस इस बार भी जलसा के बार बड़ी संख्या में पहुंच गए। अमिताभ बच्चन के प्रशंसक उनके घर सुबह ही पहुंच गए। उनके प्रशंसक सुबह से ही जलसा के सामने गुलदस्ते लेकर पहुंचने लगे थे। एक प्रशंसक ने तो सड़क पर कुछ दूरी पर उनके नाम का बैनर भी टांग रखा था, लेकिन वह इस बार आमने-सामने से मिलकर विश नहीं कर सके। कोरोना महामारी के कारण अमिताभ बच्चन ने उनके घर जलसा पहुंचे फैंस से मुलाकात नहीं की। यहीं कारण है कि महानायक अमिताभ ने उन्होंने फैंस से माफी मांगी है। अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के जरिए जन्मदिन पर फैंस से न मिलने पर माफी मांगी है। हालांकि दोपहर तक जलसा के सामने इंतजार करने वाले फैंस को अमिताभ ने एक झलक दिखाई थी।

आप सभी से माफी मांगता हूं
अमिताभ बच्चन ने फैंस से ब्लॉग पर माफी मांगी है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा- 'उन लोगों से माफी मांगता हूं जो मेरा इंतजार कर रहे थे। उन लोगों ने सड़क पर मेरे नाम के बैनर लगाए, फूल और तोहफे लेकर आए, जिसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। मुझे बाहर निकलने से अभी मना किया गया है और केयर सबसे महत्वपूर्ण है, आप सभी से माफी मांगता हूं।'

बर्थडे पर भी कैजुअल कपड़ों में घर से ऑफिस जाते नजर आए बिग बी
अमिताभ बच्च सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कुछ समय पूर्व बिग बी भी कोरोना की चपेट में आ गए थे जिसकी जानकारी उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर दी थी। इसके अलावा अमिताभ फैंस के लिए खास संदेश और तस्वीरें-वीडियो आए दिन साक्षा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन इस समय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस क्वीज प्रोग्राम को होस्ट करने वाले अमिताभ बच्चन केबीसी के लिए 12 घंटे काम कर रहे हैं। बर्थडे के मौके पर अमिताभ अपने घर के बाहर स्पॉट किए गए, जिसमें वह कैजुअल कपड़ों में घर से ऑफिस जाते नजर आए। इसके साथ ही उनकी अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र' है। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही फिल्म ‘चेहरे' और ‘झुंड' में अमिताभ नजर आएंगे।
-
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी'












Click it and Unblock the Notifications