जो काम पिछले 10 साल में युवराज जी नहीं कर पाये वो हमने 10 दिन में कर दिखाया: स्मृति ईरानी
अमेठी। आज भाजपा की कद्दावर नेता स्मृति ईरानी कांग्रेस युवराज राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में हैं। स्मृति ईरानी ने वहां पहुंचकर वापस आने का अपना वादा पूरा किया है जो कि इससे पहले के दौरे में उन्होंने अमेठी की जनता से किया था।
स्मृति ने अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार का गुणगान करते हुए जमकर कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरा। ईरानी ने कहा कि मोदी सरकार का डंका तो विदेशों में भी बज रहा है, हमें किसी से कोई प्रमाण की जरूरत नहीं है। जो काम राहुल गांधी पिछले 10 साल में नहीं कर पाये, वो हमने 10 दिन में कर दिखाया। हम यूरिया की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार रात ही यूरिया की पूरी खेप अमेठी पहुंच गई। इसे किसानों में बांटा जाएगा और अब किसानों को परेशानी नहीं होगी।
गौरतलब है कि 12 मई को अमेठी दौरे के दौरान स्मृति ईरानी ने 25 हजार गरीब परिवारों से उनके पहले प्रीमियम के भुगतान का वादा किया था। मंगलवार को वादे के मुताबिक, वह प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के तहत कुल 25 हजार परिवारों का प्रीमियम भुगतान भी करेंगी।













Click it and Unblock the Notifications