Wrestlers Protest: 'गंगा में मेडल बहाने से फांसी नहीं मिलेगी, अगर...', पहलवानों पर फिर बोले बृजभूषण सिंह

Wrestlers Protest Update: मंगलवार को हरिद्वार में अपने मेडल गंगा में बहाने पहुंचे पहलवानों पर बृजभूषण सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि गंगा में मेडल बहाने से बृजभूषण को फांसी नहीं मिलेगी।

Wrestlers Protest

WFI Chief Brij Bhushan Sharan Singh: महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के मंगलवार को हरिद्वार पहुंचने पर प्रतिक्रिया दी है। बाराबंकी में एक सभा को संबोधित करते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा कि मेडल गंगा में बहाने से फांसी नहीं मिलेगी।

दरअसल, 28 मई को दिल्ली के जंतर-मंतर से नए संसद भवन तक मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी पहलवानों पर दिल्ली पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया था। उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज की गई है। इतना ही नहीं धरनास्थल से उनके तंबू तक उखाड़ फेंके, जिससे आहत पहलवान मंगलवार को हरिद्वार में अपने मेडल गंगा में बहाने के लिए पहुंचे थे, हालांकि किसान नेता नरेश टिकैत की समझाइश के बाद पहलवान हरिद्वार से वापस लौट गए।

'मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा'

अब इस पर यूपी के बाराबंकी में एक सभा को संबोधित करते हुए रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "मैंने कहा था कि अगर एक भी आरोप मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं स्वयं फांसी पर लटक जाऊंगा। आज भी मैं उसी बात पर कायम हूं। 4 महीने हो गए वो मेरी फांसी चाहते हैं, लेकिन सरकार मुझे फांसी नहीं दे रही है तो वो (पहलवान) अपना मेडल लेकर गंगा में बहाने जा रहे हैं।"

'गंगा में मेडल बहाने से फांसी नहीं मिलेगी'

सांसद बृजभूषण ने आगे कहा कि मुझ पर आरोप लगाने वालों गंगा में मेडल बहाने से बृजभूषण को फांसी नहीं मिलेगी। अगर तुम्हारे पास सबूत है तो न्यायलय को दो और न्यायालय मुझे फांसी देगा तो मुझे वो स्वीकार है। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब दिल्ली पुलिस से उनको बड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है, इसलिए उन्हें अरेस्ट नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+