बदलेगा मौसम का मिजाज, 5 दिनों के लिए इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, फिर बढ़ेगी सर्दी
नई दिल्ली। इस समय पूरा उत्तर भारत मौसम के उतार-चढ़ाव से परेशान हैं, हालांकि कोहरे और शीतलहर से लोगों को राहत मिली है लेकिन एक बार फिर से मौसम पलटी मार सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिन उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश हो सकती है। विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
विभाग का कहना है कि मौसम में परिवर्तन संभव है, दिल्ली में भी एक बार फिर से सर्दी की वापसी संभव है इसलिए आईएमडी ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है। आईएमडी ने 25 से 27 फरवरी तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 25 से लेकर 27 फरवरी को ओले पड़ने आशंका व्यक्त की है।
Recommended Video

ओलावृष्टि की आशंका है.
विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर में मंगलवार को ओलावृष्टि की आशंका है, जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, देहरादून, नैनीताल हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं हिमाचल और कश्मीर में जोरदार बारिश और बर्फबारी के आसार है।

दिल्ली में लौट सकती है सर्दी
तो वहीं पहाड़ों का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा इसलिए दिल्ली समेत यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी इन जगहों पर भी सर्दी बढ़ने के आसार है। तो वहीं दक्षिण में भी मौसम पलटी मार सकता है। आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी बारिश संभव है।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट जारी
जबकि स्काईमेट के मुताबिक आज से लेकर आने वाले 5 दिनों तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु-केरल में बारिश के आसार हैं। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अंदेशा है।
जोरदार बारिश की संभावना
विभाग ने कहा है कि उत्तरकाशी, चमोली, बदरीनाथ, गोरसों, हेमकुंड और मसूरी में जोरदार बारिश की संभावना है। तो वहीं दक्षिण भारत में भी बूंदा-बांदी संभव है, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications