14 नवंबर नहीं 26 दिसंबर को मनाया जाए बाल दिवस, PM मोदी को लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली। बीजेपी के सांसद चाहते हैं कि बाल दिवस की तारीख की बदली जाए। इसके लिए अब तक 59 सांसदों ने अपनी सहमति जताई है और पीएम मोदी ने मांग की है कि बाल दिवस को 14 नवंबर के बजाए 26 दिसंबर को मनाया जाए। पश्चिम दिल्ली से भाजपा के सांसद प्रवेश साहिब वर्मा ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि बाल दिवस 14 नवंबर के बजाय 26 दिसंबर को मनाया जाए। इस पत्र पर अब तक 59 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं।

बीजेपी सांसद चाहते हैं कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर मानाया जाने वाला बाल दिवस अब 26 दिसंबर को सिखों के गुरु श्री गोबिंद सिंह जी के पुत्रों के बलिदान दिवस के तौर पर मनाया जाए। प्रवेश वर्मा ने की मांग है कि बाल दिवस गुरु गोबिंद सिंह के चार बेटों की शहादत दिवस के दिन मनाया जाए। वो चाहते हैं कि लोग उनकी शहादत को बाल दिवस के दिन याद करें।

गौरतलब है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। यही वजह है कि उनके जन्मदिवस को बाल दिवस का रूप मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications