बंगाल हिंसा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का लालबाजार अभियान आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है, राज्य में कई नेताओं की नृशंस हत्या हो चुकी है। बीजेपी और टीएमएसी दोनों एक-दूसरे पर अपने-अपने नेताओं की हत्या का आरोप लगा रहे हैं, बंगाल सरकार और बंगाल हिंसा के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी लालबाजार मार्च निकालेगी, बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता कोलकाता के लाल बाजार इलाके में स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव करेंगे।

बंगाल में बीजेपी आज निकालेगी लालबाजार मार्च

बंगाल में बीजेपी आज निकालेगी लालबाजार मार्च

बीजेपी के मार्च को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, आज कोलकाता पुलिस के तीन हजार पुलिसकर्मी मध्य कोलकाता के विभिन्न इलाकों में तैनात किए गए हैं, फियर्स लेन, बेंटिंक स्ट्रीट और टी बोर्ड के पास विशेष सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं, लालबाजार के आसपास सभी क्रॉसिंग में डिप्टी कमिश्नर व असिस्टेंट कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात हैं, किसी भी तरह की अशांति फैलानेवालों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

हावड़ा और सियालदह में भी बीजेपी प्रदर्शन करेगी

हावड़ा और सियालदह में भी बीजेपी प्रदर्शन करेगी

आपको बता दें कि कोलकाता के अलावा हावड़ा और सियालदह में भी बीजेपी प्रदर्शन करेगी, सुबह 11 बजे से बीजेपी यहां भी मार्च निकालेगी, इससे पहले उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद बीजेपी ने सोमवार को बसिरहाट में 12 घंटे के बंद का ऐलान किया था और उसने पूरे राज्य में 'काला दिवस' मनाया था। मालूम हो कि बसिरहाट के संदेशखली में झंडा हटाए जाने को लेकर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है, इनमें से 5 कार्यकर्ता बीजेपी और 3 टीएमसी के बताए जा रहे हैं।

एक्शन में केंद्र सरकार

एक्शन में केंद्र सरकार

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद जारी राजनीतिक हिंसा पर अब केंद्रसरकार ने भी संज्ञान में लिया है और केंद्रीय गृहमंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी कर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार से कहा था कि जो अधिकारी कानून-व्यवस्था बहाल करने में नाकाम रहते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिसके जवाब में पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी ने गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि राज्य में हालात नियंत्रण में हैं।

भाजपा नेता ने सीएम ममता पर लगाया है बड़ा आरोप

भाजपा नेता ने सीएम ममता पर लगाया है बड़ा आरोप

भाजपा नेता मुकुल रॉय ने बंगाल हिंसा पर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि टीएमसी नेताओं ने बशीरहाट के संदेशखली में हमारे चार कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी है, उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इस घृणित कार्य में टीएमएसी नेता और मुख्यमंत्री दोनों ही लिप्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+