पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में स्थानीय टीएमसी नेता को गोली मारने का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के 24 परगना स्थित पेट्रोल पंप पर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसमे एक स्थानीय टीएमसी नेता भी शामिल है। जानकारी के अनुसार टीएमसी नेता का नाम सफरुद्दीन खान है, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि इस हमले के पीछे कौन है, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications