'EVM या मतगणना में छेड़छाड़ हुई तो मरते दम तक लडूंगी', बंगाल में काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी ने दी चेतावनी
West Bengal Strong Room Controversy: पश्चिम बंगाल में 4 मई को विधानसभा चुनाव परिणाम की काउंटिंग शुरू होने से पहले स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर सियासी घमासान मचा है। एग्जिट पोल के परिणामों के बाद बौखलाई सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को ईवीएम को लेकर धांधली के गंभीर आरोप लगाए और धरना देते हुए जमकर हंगामा किया।
वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में अपनी भवानीपुर विधानसभा सीट की ईवीएम मशीनों वाले सखावत मेमोरियल स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों ने पहले उन्हें अंदर जाने से रोका, लेकिन अनुमति मिलने के बाद वे अंदर गईं।

स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह वहां ईवीएम से जुड़े स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण करने पहुंची थीं, क्योंकि उन्हें कुछ स्थानों पर अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। उनका कहना था कि टीवी पर मामला देखने के बाद उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति समझने का फैसला किया।
ममता बनर्जी बोलीं- मुझे स्ट्रॉन्ग रूम में जानें से राेका गया
ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि शुरुआत में केंद्रीय बलों ने उन्हें अंदर जाने से रोका, लेकिन उन्होंने चुनाव नियमों का हवाला देते हुए बताया कि उम्मीदवारों को सीलबंद कक्ष के बाहर तक जाने का अधिकार होता है, जिसके बाद उन्हें प्रवेश दिया गया।
"हम किसी भी हाल में ईवीएम लुटने नहीं देंगें"
ममता बनर्जी ने चेतावनी दी कि हम किसी भी हाल में ईवीएम लुटने नहीं देंगें। यदि कहीं कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो वे उसके खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेंगी। साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगर कोई ईवीएम से छेड़छाड़ या उसे प्रभावित करने की कोशिश करेगा, तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा, ईवीएम या काउंटिंग में छेड़छाड़ की गई तो मरते दम तक लडूंगीं।
TMC ने CCTV फुटेज जारी किया
दरअसल, गुरुवार की शाम टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया है कि स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में बैलेट बॉक्स के साथ छेड़छाड़ की कोशिश का दावा करते हुए टीएमसी ने एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है।
सीलबंद बैलेट बॉक्स खोलने का आरोप
टीएमसी ने यह भी दावा किया कि नेताजी इंडोर स्टेडियम के स्ट्रॉन्ग रूम में सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों को सीलबंद बैलेट बॉक्स खोलने की कोशिश करते हुए देखा गया, और आरोप लगाया कि इसके पीछे भाजपा से जुड़े लोग हैं। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला बताते हुए चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए और चेतावनी दी कि वे किसी भी कथित साजिश का कड़ा जवाब देंगे।
चुनाव आयोग ने आरोपों को किया खारिज
हालांकि चुनाव आयोग ने प्रेस कान्फ्रेंस कर सभी आरोपों आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।टीएमसी द्वारा सीसीटीवी फुटेज जारी किए जाने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि सभी ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित और सीलबंद हैं, जिनकी सीलिंग उम्मीदवारों और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में की गई थी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में केंद्रीय बल, पुलिस और अन्य एजेंसियां तैनात हैं और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में रिकॉर्ड की
TMC ने निर्वाचन अधिकारी पर साधा निशाना
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि अधिकारी को देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बजाय अपने संवैधानिक कर्तव्यों पर ध्यान देना चाहिए, जबकि वे केवल औपचारिकताओं में व्यस्त हैं।














Click it and Unblock the Notifications