'झुकेगा नहीं साला...', क्रिकेटर से नेता बने मनोज तिवारी के बयान पर मचा हंगामा तो उन्होंने मांगी माफी
मनोज तिवारी 2021 में ममता बनर्जी की अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और विधानसभा चुनाव में शिबपुर सीट जीती। जिसके बाद उन्हें युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री बनाया गया।

West Bengal Sports minister Manoj Tiwary controversy: पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी एक लोकप्रिय फिल्म के डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ हालिया टिप्पणी करने के बाद विवादों में आ गए हैं। रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की एक रैली को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सीधा तंज कसते हुए कहा,"झुकेगा नहीं साला" मनोज तिवारी के इस बयान पर विवाद बढ़ गया है, इसको लेकर उन्होंने अब सिफाई दी है।
क्रिकेटर से राजनेता बने मनोज तिवारी हावड़ा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे और पार्टी कार्यकर्ताओं और अनुयायियों को विपक्ष के खिलाफ एकजुट रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया है। बयान के बढ़ने के बाद उन्होंने इसको लेकर सफाई दी है। उन्होंने पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए भाजपा को चुनौती दी। इतना ही नहीं उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहा कि 'कान' खोल कर पुष्पा फिल्म का डायलॉग सुनें।
जैसे ही मनोज तिवारी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और उनकी आलोचना होने लगी। जब मीडियाकर्मियों ने रैली के दौरान उनके बयानों पर सवाल उठाया था तो मनोज तिवारी ब्रीफिंग के दौरान माफी मांगते हुए दिखे। मनोज तिवारी ने माफी मांगते हुए कहा, "मुझे ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।"
क्रिकेटर से राजनेता बने मनोज तिवारी 2021 में ममता बनर्जी की अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। जिसके बाद मनोज तिवारी ने विधानसभा चुनाव में शिबपुर सीट जीती और उन्हें युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।












Click it and Unblock the Notifications