पश्चिम बंगाल: तीन जार में मिला सांप का जहर, कीमत 100 करोड़ से ज्यादा
कोलकाता। सुरक्षाबलों ने तस्करों के पास से सांप के जहर से भरा तीन जार बरामद किया है। तीनों जार में मौजूद सांप के जहर की कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 100 करोड़ के आस पास बताई जा रही है। पुलिस ने इसके साथ ही 3 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सांप के जहर की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 100 करोड़ का सांप का जहर भी बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि यह जहर कोबरा सांप का है। ये लोग इस जहर की नेपाल, भूटान और चीन में तस्करी करते थे। बुधवार को इन सभी को अदालत में पेश किया जाएगा।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सांप के जहर का प्रयोग दवा बनाने में होता है साथ ही यौन शक्ति बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है जिस वजह से अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इसकी हमेशा मांग रहती है और इसके बदले में मुंहमांगी कीमत भी चुकाई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications