पश्चिम बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, मारकर पोल से लटकाया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की खबर आई है। पश्चिम बंगाल के बलरामपुर जिले के दभा गांव में शनिवार को एक भारतीय जनता पार्टी के दुलल नाम के कार्यकर्ता को मारकर पोल पर लटका दिया। 23 साल के दुलल कुमार की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार में मातम फैल गया। मृतक के परिवार का कहना है कि शुक्रवार से दुलल कुमार गायब था। परिवार ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मौत का आरोप लगाया है। इस मामले पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

West Bengals Purulia Another BJP workers body found hanging

दुलल कुमार की मौत पर राजनीति तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीया ने कहा कि दुलल की हत्या भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन के जैसी है। त्रिलोचन को भी बुधवार को मृत पाया गया था।

मृतक दुलल के लाश के पास एक पोस्टर मिला था, जिसमें लिखा गया था कि भगवा पार्टी के साथ संबंध रखने के कारण मरना पड़ेगा। वहीं, लोकल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि टीएमएसी के गुड़े कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं।

बता दें, इससे पहले 20 साल के त्रिलोचन महातो को बलरामपुर में एक पेड़ से लटकता पाया गया था, जिसमें उसकी टी-शर्ट के पीछे एक संदेश लिखा गया था, जिसमें भाजपा का समर्थन करने का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के रायपुर में वेतनवृद्धि की मांग कर रही 600 से अधिक नर्सों को किया गया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+