West Bengal Election 2026: अगर EVM ने दिया धोखा तो क्या रुकेगी वोटिंग! क्या है चुनाव आयोग का बैकअप प्लान?

West Bengal Polling Phase-1: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए आज, 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के 16 जिलों (8 उत्तर बंगाल और 8 दक्षिण-मध्य बंगाल) की कुल 152 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। लगभग 3.60 करोड़ मतदाता 1,452 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही उत्साह का माहौल है और लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। आइए जानतें हैं प्रशासन ने मतदान को सुचारू बनाने के लिए क्या तैयारियां की हैं?

बीरभूम में पीठासीन अधिकारी स्वाति सरकार पाल ने मतदान की तैयारियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, 'सुरक्षाकर्मी बाहर का इंतजाम संभालेंगे और BLO वोटरों को अंदर भेजेंगे।

अगर EVM ने दिया धोखा तो क्या रुकेगी वोटिंग?

स्वाति सरकार ने बताया कि, 'फिलहाल सभी EVM ठीक से काम कर रही हैं, लेकिन अगर मतदान के दौरान कोई भी तकनीकी दिक्कत आती है, तो हम तुरंत सेक्टर ऑफिसर को जानकारी देंगे। प्रशासन ने ऐसी तैयारी की है कि खराब मशीन को मात्र 15 मिनट के अंदर बदल दिया जाएगा।'

west-bengal-polling-phase-1

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: 2.5 लाख जवान तैनात

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा की भारी घेराबंदी की है। इस बार रिकॉर्ड 2,450 कंपनियां केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनात की गई हैं, जिनमें लगभग 2.5 लाख जवान शामिल हैं। यह तैनाती बंगाल के चुनावी इतिहास में सुरक्षा के सबसे कड़े स्तरों में से एक है।

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में आज 234 सीटों पर मतदान, वोटिंग के दिन क्या खुला और क्या बंद?
Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में आज 234 सीटों पर मतदान, वोटिंग के दिन क्या खुला और क्या बंद?

इन दिग्गज सीटों पर टिकी हैं नजरें

पहले चरण में कई ऐसी सीटें हैं जहां मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प है:

  • भवानीपुर: यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है।
  • खड़गपुर सदर: भाजपा के दिलीप घोष और टीएमसी के प्रदीप सरकार के बीच सीधी टक्कर है।
  • मुर्शिदाबाद: भाजपा के गौरी शंकर घोष और टीएमसी की शाोनी सिंघा रॉय एक बार फिर आमने-सामने हैं।
  • बहरामपुर: यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी अपनी सियासी जमीन बचाने की कोशिश में हैं।

TMC vs BJP: साख की लड़ाई

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पिछले चुनाव में मिली 77 सीटों से आगे बढ़कर सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार के अंतिम घंटों में अमित शाह ने 'घुसपैठियों' को लेकर ममता सरकार पर हमला बोला, तो वहीं अभिषेक बनर्जी ने भाजपा नेताओं पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे कब आएंगे?

इस बार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) काफी चर्चा में रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, प्रक्रिया के दौरान लगभग 60 लाख से 90 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिससे कुल मतदाता आधार 7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ रह गया है। आज के पहले चरण के बाद शेष 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा और सभी के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Assembly Election 2026 Voting LIVE: आज लोगों के लिए फैसला लेने का समय: खुशबू सुंदर
Assembly Election 2026 Voting LIVE: आज लोगों के लिए फैसला लेने का समय: खुशबू सुंदर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+