पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: हिंसा के बाद केंद्र ने ममता सरकार से मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सोमवार को पंचायत चुनाव के दौरान विभिन्न दलों के समर्थकों के बीच झड़प और हिंसा के बाद 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस बीच केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार से इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। आज सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग के बाद से ही राज्य के हिस्सों में हिंसा देखने को मिली।

पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने कहा है कि पंचायत चुनाव में हिंसा के दौरान कुल 12 लोगों की मौत हुई है। इस हिंसा में तीन पुलिसकर्मी भी घायल है। पिछले साल 25 लोगों की मौत हुई थी।
अभी तक हुई हिंसा में कई लोगों के घायल होने और टीएमसी के एक कार्यकर्ता समेत 12 लोगों की मौत की खबर है। हिंसा में 5 स्थानीय पत्रकार भी घायल हुए हैं। कई जगहों से बूथ कैप्चरिंग की खबरें भी आई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस पूरे मामले में पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
पंचायत चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर अलग-अलग पार्टियों के सदस्यों ने जमकर प्रदर्शन किया। कोलकाता में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन किया। वही, दोपहर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए।












Click it and Unblock the Notifications